फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 लाख का गाउन पहन निक जोनस संग इस इवेंट में गई थीं प्रियंका चोपड़ा, खूब वायरल हो रहीं तस्वीरें

Fri, 01 Feb 2019 09:48 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा शादी के दो महीने बाद भी खबरों में लगातार बनी हुई हैं। हाल ही में वह अमेरिका के ब्रेवरी हिल्स में लर्निंग लैब वेंचर विंटर गाला में पति निक जोनस संग पहुंची थीं, जहां दोनों की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उनकी कुछ तस्वीरें भी है जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं। प्रियंका ने खुद ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है...आइए देखते हैं ये सभी खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra
बता दें कि इस इंवेंट में लोगों की नजरें न्यूलीवेड कपल पर ही टिकी रहीं। इस दौरान मंच पर प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट में सबका अभिवादन करते हुए कुछ खास बाते भी कही। पूरे इवेंट में प्रियंका और निक की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने एल साब के 2019 स्प्रिंग आरटीडब्ल्यू कलेक्शन के लिए बेहद महंगी ड्रेस चुनी थी।  इस ड्रेस की कीमत 11410 डॉलर्स यानी लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रियंका के लिए इस ड्रेस को सेलेब स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल ने तैयार किया था।
विज्ञापन

3 of 6
priyanka chopra
बता दें कि 'देसी गर्ल' मल्टीकलर का फुल लेंथ गाउन पहने हुई थीं। यह स्लीवलैस गाउन प्रियंका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। वहीं, न्यूड मेकअप और डार्क लिपस्टिक ने भी उनके इस पूरे लुक में सोने पर सुहागा वाला काम किया। ऐसे में देसी गर्ल के विदेशी हसबैंड निक जोनस ने ब्लैक एंड व्हाइट रंग का टक्सीडो पहना हुआ था जिसमें वह पूरे जेंटलमैन लग रहे थे। 

4 of 6
priyanka chopra
बता दें कि जैसे ही प्रियंका ने इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की इन्हें देखने के लिए लोगों की होड़ सी लग गई। वहीं, प्रियंका के फैन्स उनकी इन तस्वीरों को देख खुद को कमेंट्स करने से रोक नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
priyanka chopra
बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो  बता दें कि उनकी झोली में अभी दो फिल्में हैं जिसमें एक हॉलीवुड फिल्म भी शामिल है। वह जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'इज नॉट इट रोमांटिक' में नजर आने वाली हैं जिसमें वह एक योगा टीचर का रोल प्ले करती दिखेंगी।  बता दें कि यह फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स पर 28 फरवरी को तो अमेरिका और कनाडा में 13 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka chopra
वहीं, प्रियंका फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी।शादी से कुछ हफ्ते पहले ही प्रियंका दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग करती दिखाई दी थीं।  फिल्म को प्रियंका चोपड़ा, आदित्य रॉय कपूर संग प्रोड्यूस कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें