फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shama Sikander: समंदर किनारे बोल्ड अवतार में नजर आईं शमा सिकंदर, तस्वीरें देख धड़का फैंस का दिल

Sun, 07 Aug 2022 04:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा शमा सिकंदर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर शमा आए दिन फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
शमा सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा शमा सिकंदर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर शमा आए दिन फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति के साथ अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपने इस वेकेशन की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
शमा सिकंदर - फोटो : social media

41 वर्षीय एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो नई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शमा बिकिनी में नजर आई रही हैं। समंदर किनारे अभिनेत्री का यह बिकिनी लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

3 of 4
Shama Sikander

सामने आई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पिंक बिकिनी टॉप और प्रिंटेड बिकिनी बॉटम में नजर आ रही हैं। अपने इस बोल्ड लुक को उन्होंने ओपन हेयर और बिग फंकी सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। शमा के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर आग दी है। उनका यह सिजलिंग अवतार देख फैंस की धड़कने भी तेज हो गई हैं। ऐसे में फैंस लगातार उनकी इन तस्वीरों को लाइक कर इस पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
shama sikander

शमा के इस लुक पर हर कोई अपना दिल हार बैठा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, हॉटी। वहीं, एक अन्य फैन ने कमेंट किया- बेहद खूबसूरत। इसके अलावा इसी तरह के कई कमेंट से एक्ट्रेस का कमेंट बॉक्स भरा हुआ है। 41 साल की उम्र में भी शमा कई यंग अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं। वह अपनी फिटनेस का काफी ध्यान भी रखती हैं, जिसकी वजह से कई बार उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें