फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger: विजय देवरकोंडा को हवाई चप्पल की बजाए जूतों में देख चौंक गए लोग, बोले- क्या ‘लाइगर’ का प्रमोशन अब खत्म

Sun, 07 Aug 2022 04:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में अपना कदम रखने वाले हैं, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अभिनेता जोर-शोर से 'लाइगर' का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। वहीं, प्रमोशन के दौरान विजय जहां भी गए हवाई चप्पल में ही नजर आ रहे थे, लेकिन इस बार अभिनेता को जूतों में देख सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 4
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विजय देवरकोंडो को पैपराजी ने स्पॉट किया था। इस दौरान विजय ब्लैक कलर की प्रिंटेड शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए। लेकिन सबकी निगाहें अभिनेता के जूतों पर टिक गईं। विजय को अभी तक फैंस हवाई चप्पल में हर इवेंट में देख रहे थे। ऐसा करने की वजह विजय के स्टाइलिस्ट ने बताई थी कि अभिनेता चहते थे कि उनका लुक उनके फिल्मी किरदार से मिलता-जुलता हो। ऐसे में हर प्रोमशनल इवेंट के लिए उनके इस लुक को फाइनल किया गया था।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, अब विजय देवरकोंडा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विजय को ­चप्पल के अलावा जूतों में देखने के बाद यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आखिरकार मुझे विजय को जूतों में देखने का मौका मिला', तो दूसरे ने लिखा, 'तो अब चप्पल नहीं? फिल्म का प्रमोशन पूरा हो गया?' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'चप्पल वाली नोटंकी हो गई खत्म वापस जूतों पर आ गया।' वहीं, फैंस विजय के लुक की तारीफ कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित 'लाइगर' 25 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में विजय MMA फाइटर का किरदार निभा रहे और उनके साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। वहीं, इस फिल्म में माइक टायसन कैमियो करने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें