फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shama Sikander: शमा सिकंदर ने बोल्डनेस की हदें कीं पार, स्विमिंग पूल में दिखा एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज

Thu, 23 Jun 2022 01:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस शमा सिकंदर अपनी बोल्डनेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर वह अपने प्रशंसकों के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों पति जेम्स मिलिरॉन के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
शमा सिकंदर
वीडियो में दिखा बोल्ड अंदाज
इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक और ब्लू बिकिनी में स्वीमिंग पूल में इंजॉय करती नजर आ रही हैं। उनके पीछे पहाड़ों से घिरीं खूबसूरत वादियां नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ शमा ने कैप्शन में लिखा, 'यार कुछ भी कहो, पहाड़ों में जाने की बात ही अलग होती है, नहीं?'
विज्ञापन

3 of 4
शमा सिकंदर
फैंस दे रहे रिएक्शन
शमा का यह बोल्ड अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो पर 54 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। एक फैन में इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत सुंदर।' एक अन्य ने लिखा, 'मेरी फेवरेट।' इसके अलावा ज्यादातर लोग इस वीडियो पर फायर इमोजी शेयर कर अपनी दिल की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शमा सिकंदर
हाल ही में हुई है शादी
गौरतलब है कि शमा ने हाल ही में जेम्स मिलिरॉन से शादी रचाई है। एक्ट्रेस ने यह शादी गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से की थी। इस शादी में ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था। केवल घर के लोग और करीबी दोस्त ही इस समारोह में शामिल हुए थे। शमा के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह कई सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी में वह 'ये मेरी लाइफ है' और 'सीआईडी' जैसे चर्चित शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं फिल्म की बात करें तो वह 'मन' और 'अंश' में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें