नुपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तमाम कोशिशें करके भी नुपूर अपनी मां को नहीं बचा पाई और उनकी मां की मृत्यु हो गई। नूपुर अलंकार कहती है, 'इस घटना ने मुझे अंदर से हिलाकर रख दिया। मुझे समझ में आ गया कि जीवन में अब कुछ नहीं, मुझमें अब किसी भी चीज को खोने का भय नहीं रहा।' उम्र की 49 पायदान पर पहुंच चुकी नूपुर अलंकार अब तक ‘शक्तिमान’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘दिया और बाती हम’ जैसे कई धारावाहिकों के अलावा ‘राजाजी’, ‘सावरिया’, ‘सोनाली केबल’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी है।