90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर एक्टर महेश आनंद का निधन हो गया है। शनिवार को वह मुंबई के यारी रोड स्थित घर अपने घर पर मृत पाए गए। गौरतलब है कि महेश आनंद को फिल्मों में काम ना मिलने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते उन्हें शराब की लत भी लग गई थी।
विज्ञापन
2 of 5
शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर
महेश आनंद के निधन के एक दिन बाद एक्टर शक्ति कपूर ने उनको लेकर बड़ी बात बोली है। अंग्रेजी वेबसाइट सिनेब्लिट्ज की खबर के अनुसार, काम ना मिलने के चलते महेश काफी डिप्रेस रहते थे और उसे शराब की लत लग चुकी थी। वह ज्यादातर समय नशे में रहते थे। नशे में वह लोगों को फोन मिला देता थे। हाल ही में रिलीज हुई गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' के क्लाइमैक्स में डायरेक्टर पहलाज निहलानी ने उसको कुछ मिनट का रोल दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
Shakti Kapoor
- फोटो : file photo
शक्ति कपूर ने आगे कहा- 'महेश आनंद ने फिल्म में अपने रोल को बखूबी निभाया। वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान पहलाज जी ने उसको शराब पीने के लिए मना किया था लेकिन वह तब भी नहीं माना था। मैंने भी उसको बहुत बार शराब पीने के लिए मना किया किया था। क्योंकि कुछ साल पहले बॉलीवुड एक्टर गेविन पैकार्ड भी शराब की लत की वजह से अपनी जिंदगी खो दी थी। इसलिए मैं उसको हमेशा समझाता रहता था।'
4 of 5
महेश आनंद
- फोटो : file photo
पता हो कि महेश आनंद 18 जनवरी को रिलीज हुई पहलाज निहलानी की फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे। महेश आनंद ने 18 साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद महेश आनंद ने प्रोड्यूसर- डायरेक्टर पहलाज निहलानी की फिल्म 'रंगीला राजा' साइन की थी। खुद महेश ने एक इंटरव्यू में कहा था, 18 साल तक किसी ने मुझे साइन नहीं किया। लेकिन भगवान दयालु इंसान के रूप में आया और मुझे रंगीला राजा में छोटा सा रोल ऑफर किया।
आपको बता दें कि महेश आनंद ने शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, थानेदार, विश्वात्मा, गुमराह, खुद्दार, बेताज बादशाह, विजेता और कुरुक्षेत्र जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से पहचान बनाई थी। महेश 80 और 90 के दशक में विलेन के रूप में काफी लोकप्रिय थे। फिलहाल महेश आनंद की मौत कैसे हुई इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।