फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर के फैन हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, शक्ति कपूर ने खोले बेटी की निजी जिंदगी के राज

Sun, 16 Sep 2018 05:52 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर
श्रद्धा स्कूल में नाटकों में जरूर हिस्सा लेती थी, लेकिन उसने कभी एक्टिंग को करियर बनाने का नहीं सोचा था। वह तो एस्ट्रोनॉट बनना चाहती थी। अपनी आगे की पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए वह बॉस्टन गई थीं। एक बार श्रद्धा छुट्टियों में घर आई थी, तभी उसकी मुलाकात फिल्म 'तीन पत्ती' की निर्माता अम्बिका हिंदुजा से हुई और जिंदगी का सफर बदल गया।
 
विज्ञापन

2 of 7
shraddha kapoor
श्रद्धा एकदम आम बच्चों की तरह पली-बढ़ी है। उसको मैंने कभी उस तरह की जिंदगी जीते या बड़ी-बड़ी डिमांड्स करते नहीं देखा। इसकी एक वजह यह भी है कि मैंने उसे या अपने बेटे सिद्धांत को इस बात का फायदा उठाने नहीं दिया कि वह एक सेलेब्रिटी के बच्चे हैं। जहां तक बात श्रद्धा की है, वह शुरू से ही बहुत शांत रही है। अगर उसे गुस्सा आएगा या वह किसी से नाराज होगी तो अपने आपको कमरे में बंद कर देती है। किसी से बात नहीं करेगी। लेकिन कुछ समय बाद ठीक हो जाती है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
shraddha and sidhant
वहीं सिद्धांत शुरू से ही बहुत शरारती रहा है। मेरे दोनों ही बच्चों ने एक्टिंग में आने का कभी सोचा नहीं था। श्रद्धा स्कूल में नाटकों में जरूर हिस्सा लेती थी, लेकिन उसने कभी एक्टिंग को करियर बनाने का नहीं सोचा था। वह तो एस्ट्रोनॉट बनना चाहती थी। अपनी आगे की पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए वह बॉस्टन गई थी। वह बचपन में पिआनो बजाती थी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह गाती भी है। मैं इन सब चीजों को शौकिया ही समझता रहा। 

 

4 of 7
shakti kapoor with shraddha
एक बार श्रद्धा छुट्टियों में घर आई थी, तब उसकी मुलाकात फिल्म 'तीन पत्ती' की निर्माता अम्बिका हिंदुजा से हुई, तभी उसको फिल्म में कास्ट किया गया। फिल्म ने भले ही कुछ खास न किया हो, लेकिन उसी से उसकी शुरुआत हुई और वह आज इतनी ऊंचाइयों को छू रही है, तो अच्छा लगता है। जब उसकी फिल्म 'एक विलेन' आई थी, तभी मैंने उसका गाना सुना था। मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मेरी बेटी इतना अच्छा गाती है। फिर जब उसकी फिल्म 'एबीसीडी-2' आई, तब उसका डांस देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। कुछ समय पहले हम दोनों बैठकर बातें कर रहे थे, तब उसने मुझे कहा, “पापा, मुझे शुरू से ही पता था कि मैं एक एक्ट्रेस ही बनूंगी।”

 
विज्ञापन

5 of 7
shraddha kapoor - फोटो : instagram
मुझे खुशी होती है जब देखता हूं कि मेरी बेटी सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है। मैंने तो अभिनेता बनने के लिए एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की थी। वहां अभिनय की बारीकियों को सीखा, लेकिन फिर भी आज तक कैमरे के आगे आते ही थोड़ा नर्वस हो जाता हूं। लेकिन श्रद्धा तो कमाल करती है। इतना आत्मविश्वास है उस बच्ची में, यह देखकर मुझे बड़ी तसल्ली मिलती है। मुझे लगता है, वह बेहतरीन अभिनेत्री है और मेरी बेटी ने यह साबित भी किया है। उसकी सफलताओं पर मैं खुश होता हूं, तो असफलताओं पर अन्य मां-बाप की तरह दुखी भी होता हूं। मैं उसे कहता हूं,  “बेटा, तुम लकी हो कि तुम्हारे पास एक अमीर बाप है। मेरे साथ ऐसा नहीं था। तो मैं उसे यही सीख देता हूं कि बेटा कभी इसका गुरूर मत रखना।” 

 
विज्ञापन

6 of 7
shraddha kapoor
मैं जानता हूं अब श्रद्धा कमाने लगी है, वह अपनी जरूरतों का ध्यान रख सकती है। हालांकि वह बहुत पैसा खर्च करती है। मतलब मुझे अगर कुछ लेना होता था, तो मैं दो बार सोचता था, लेकिन श्रद्धा के साथ ऐसा है कि अगर उसे कुछ लेना है, तो वह बहुत सोचेगी नहीं। आज वह कई सारी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रही है। उसे एक के बाद एक एंडोर्समेंट करने को मिल रहे हैं, जो बहुत अच्छी बात है, लेकिन मैं उसे यह समझाता हूं कि एक दिन ऐसा भी होगा, जब लोग तुमसे आगे बढ़ेंगे, तो उसे दिल पर मत लगाना, तुम बस अपना काम मेहनत से करती रहो। वैसे, मेरी श्रद्धा बहुत समझदार है। हर बाप के लिए उसकी बेटी जैसी आंखों का तारा होती है, वह मेरे लिए भी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shraddha kapoor
मैं उसकी सभी फिल्में देखता हूं। वह एक आत्मनिर्भर लड़की है, अपना अच्छा और बुरा भी जानती है, इसलिए मैं उस पर विश्वास करता हूं। अगर मीडिया में उसको लेकर कुछ अफवाहें भी उठती हैं, तो मैं उससे सवाल नहीं करता, क्योंकि मैंने खुद इस फील्ड को जिया है, तो जानता हूं यह सब आम है। लेकिन, उसे हमेशा आत्मविश्वास से काम करने की सलाह देता हूं। मैंने कभी किसी चीज के लिए उस पर दबाव नहीं डाला और न ही कभी डालूंगा। मैं भी चाहता हूं कि वह सही उम्र में शादी कर ले। मैं यह नहीं चाहता कि वह 35-40 की उम्र में शादी करे, बल्कि जब वह अपने करियर के पीक पर हो, तब उसे शादी करनी चाहिए, लेकिन इसके लिए मैं उस पर दबाव नहीं डालूंगा। वह जिस तरह अपनी जिंदगी जीना चाहती है, उसे पूरी आजादी है। बस यही चाहता हूं कि वह हमेशा खुश रहे और यूं ही आगे बढ़ती रहे। मुझे उसके हर काम पर गर्व और खुशी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें