फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर के साथ आधी रात को पब में दिखीं आलिया, यूजर्स बोले- 'दूर रहो इस प्लेब्वॉय से'

Sun, 16 Sep 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म होने के बाद आलिया भट्ट ने रणबीर सिंह और अयान मुखर्जी के साथ पार्टी करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। यह दोनों एक्टर्स जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे, लेकिन अब इनके रोमांस के किस्से रियल लाइफ का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं। कहा जा रहा है दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt
आलिया रणबीर की फोटो पर नीतू कपूर ने बेहद प्यार भरा कॉमेन्ट किया। नीतू के इस कॉमेन्ट ने सबका ध्यान आकर्षित किया। आलिया की इस फोटो पर 1 मिलियन से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। साथ ही इस फोटो के लिए दोनों लव बर्ड को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आलिया तुम्हारे लिए वरुण धवन ठीक है। रणबीर के प्यार में मत पड़ो।
विज्ञापन

3 of 5
imtiaz, ranbir and alia
एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- और कितनी लड़कियों को धोखा दोगे रणबीर। आलिया को इस धोखेबाज प्ले ब्वॉय से दूर रहना चाहिए। एक यूजर ने इस फोटो पर नीतू के कमेंट को ट्रोल करते हुए लिखा- माताजी दिल बाद में भेजना पहले ये देखों बेटा कितना टल्ली है।

4 of 5
alia,ranbir and rishi kapoor
परिवार की बात करें तो ऋषि कपूर ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एक दूसरे से रिश्ते को सहमति देते हुए कहा था कि वह जिससे चाहे उससे शादी करने के लिए चुन सकते हैं। उन्होंने कहा था यह रणबीर कपूर का जीवन है। वह किससे शादी करना चाहता है, यह उसे तय करना है। आलिया भट्ट को नीतू कपूर पसंद करती है। मैं पसंद करता हूं। रणबीर भी पसंद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
हाल ही में आलिया की फिल्म 'राजी' रिलीज हुई थी जिसने अच्छी कमाई की थी तो वहीं रणबीर की 'संजू' इस साल की सबसे हिट फिल्म बनी है। आलिया और रणबीर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें