शक्ति कपूर-मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत के दौरान शक्ति कपूर ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उनका अपमान हुआ था और उन्होंने इसका सबक सिखाया था। शक्ति कपूर ने बताया कि जब वह एफटीआईआई में शामिल होने के लिए पुणे पहुंचे, तो उस दौरान वह खुद को एक स्टार जैसा महसूस कर रहे थे। मिथुन से जब उनकी पहली मुलाकात हुई तो उनके हाथ में बीयर की बोतल लगी थी, उन्होंने मिथुन से भी बीयर पीने के लिए पूछ लिया था। शक्ति कपूर ने बताया, वह दिल्ली छोड़ मुंबई आ गए थे। ट्रेन में उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई। वह भी FTII जा रहा था। ऐसे में उनकी उससे दोस्ती हो गई। उन दोनों को पता चला कि उनका कोर्स शुरू होने में अभी तीन दिन बाकी हैं, इसलिए एक्टर ने अपनी बहन की शादी में उनके साथ जाने का फैसला किया। उन्हें बाद में इस बात का पता चला कि उनकी शादी एक्टर विनोद खन्ना के भाई, प्रमोद खन्ना से हो रही है।