अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि शैलेंद्र सिंह इस फिल्म को रिलीज करने का उपाय भी बताते हैं। वह कहते हैं, 'मैं इस फिल्म को कम दामों पर फिर से खरीदने के लिए तैयार हूं क्योंकि इसको बने हुए लगभग एक दशक बीत चुका है। इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है और इसे रिलीज होना ही चाहिए। जब मैंने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ लोगों के सवालों को देखा तो मुझे बहुत दुख हुआ। किसी को भी इसके पीछे की सच्चाई नहीं पता। मैं इस फिल्म को रिलीज करने के लिए सारी एनओसी ले लूंगा। लेकिन, दुनिया को पता चलना चाहिए कि यह असल में मेरी फिल्म है और इस फिल्म के साथ क्या हुआ?'