फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors Expensive Watch: शाहरुख-आमिर नहीं सबसे महंगी घड़ी पहनते हैं रणबीर कपूर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Fri, 07 Oct 2022 01:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में रहते हैं। हर कलाकार का अपना अंदाज है और अपना अलग फैशन सेंस है, जिस वजह से वे लोगों का ध्यान अपनी ओर बनाए रखते हैं। बॉलीवुड स्टार्स राजशाही जिंदगी को कायम रखने के लिए पानी की तरह पैसा बहाते हैं। वह सिर्फ घर और गाड़ी को करोड़ों की कीमत में नहीं खरीदते। बल्कि हाथ में पहनने वाली घड़ियों पर भी वे सभी मोटी रकम खर्च करते हैं। आज इस हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कीमती घड़ी पहनते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर किसी राजा-महाराजा की तरह जिंदगी जीते हैं। वह कपूर खानदार के बेटे हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास तीन महंगी घड़ियां हैं, जिसमें पहली घड़ी Audemars Piguet Roya है, इसकी कीमत 14 लाख रुपए बताई जाती है। दूसरी घड़ी का नाम Ressence Type 1 है, जो 14.18 लाख रुपए की है। उनके पास रिचर्ड मिले RM 028 ऑटोमेटिक रोज गोल्ड डाइवर भी है, जो 1.12 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन

3 of 6
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के नवाब सैफ अली खान ने शुरू से अपनी लाइफ बेहद ही ठाठ के साथ जी है। 52 साल के सैफ आज भी महंगी चीजों का शौक रखते हैं। उनके पास एक से एक घड़ी है, जिसमें Lange & Söhne Lange और Grande Lange 1 ‘Luminous’ व्हाइट गोल्ड घड़ी भी शामिल है। इन दोनों घड़ियों की कीमत लाखों में है। Lange & Söhne Lange इस घड़ी की कीमत 24.93 लाख रुपये है और Grande Lange 1 ‘Luminous’ की कीमत 14.40 लाख रुपए है।

4 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
आमिर खान भी महंगी घड़ियों का शौक रखते हैं। उनके पास Vacheron Constantin ओवरसीज वर्ल्ड टाइम नाम की एक स्पेशल घड़ी है, जिसका रंग सिल्वर और नीला है। इस घड़ी की खासियत है कि यह घड़ी 37 अलग अलग टाइम जोन बताती है। इसकी कीमत 27.80 लाख रुपए है।
विज्ञापन

5 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अपने गजब के फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से वह कई बार ट्रोल भी हुए हैं। उनके आउटफिट्स देख अक्सर लोगों के होश उड़ जाते हैं। लेकिन जब आप उनकी महंगी घड़ी के बारे में सुनेंगे तब भी चौंक जाओगे। उनके पास Frank Müller V45 वैनगार्ड याचिंग रोज गोल्ड और डायमंड घड़ी है। इस घड़ी की कीमत 40 लाख रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है, जो करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं। अभिनेता के पास रोलेक्स की तीन महंगी अल्ट्रा प्रीमियम घड़ियां हैं। उनकी दो घड़ियां रोलेक्स डेटोना 116520 हैं। इस एक घड़ी की कीमत 8.51 लाख रुपए है। हालांकि, आज के वक्त में इन दोनों घड़ियों की कीमत दोगुने से ज्यादा है। शाहरुख के पास तीसरी महंगी घड़ी रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना है, जिसकी कीमत 10.69 लाख रुपए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें