फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने मनाया गणेश उत्सव ,स्वरा ने दिया ट्रोल्स को करारा जवाब

Fri, 21 Sep 2018 11:37 AM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
abram khan
शाहरुख खान ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया था जिसमें उनका छोटा बेटा अबराम गणेश मूर्ति के आगे हाथ जोड़कर खड़ा है। इस तस्वीर को कुछ लोगों ने पसंद किया तो वहीं कुछ लोगों ने कहा मुस्लिम होते हुए गणेश पूजा मना रहे हैं। गणेश उत्सव मनाने पर लोगों ने शाहरूख खान को जमकर ट्रोल किया। 
विज्ञापन

2 of 3
shah rukh abram
इन ट्रोल्स को स्वरा भास्कर ने ट्विटर के जरिए करारा जवाब दिया है। बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए पहचान रखने वाली स्वरा ने ट्रोल्स की बोलती बंद करती दिखीं। उन्होंने कहा 'कई कट्टर मुस्लिमों के जरिए शाहरुख खान को गणेश चतुर्थी मनाने पर ट्रोल करना दिखाता है कि अल्पसंख्यकों के बीच भी कुछ बेवकूफ लोग मौजूद हैं। हालांकि, हमें इस बात में राहत महसूस करना चाहिए कि भले ही हमारा धर्म अलग हो लेकिन बेवकूफी के मामले में हम सभी एक हैं।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
vivek agnihotri and swara bhaskar
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर फिल्म 'वीर दे वैडिंग' में सोनम कपूर और करीना कपूर के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में इनके मास्टरबेसन सीन के लिए जमकर ट्रोल किया गया था, उस वक्त भी स्वरा ने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें