फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: 'दीवाना' नहीं शाहरुख ने इस फिल्म से किया था डेब्यू, पहली ही मूवी में निभाया था 'गे' का किरदार

Wed, 02 Nov 2022 09:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान डेब्यू फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान को 'किंग ऑफ रोमांस' ऐसे ही नहीं कहा जाता है। दरअसल शाहरुख ने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को प्यार और रोमांस करना सिखाया है। शाहरुख के फैंस और हिंदी सिनेमा को जानने वालों के ये अच्छी तरह पता है कि उन्होंने फिल्म 'दीवाना' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी। 'दीवाना' सुपरहिट रही थी। लेकिन 'दीवाना' से पहले शाहरुख ने 'राजू बन गया जेंटलमैन' को साइन किया था, जो कि 'दीवाना' के बाद रिलीज हुई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख खान की पहली फिल्म 'दीवाना' नहीं थी सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पहली फिल्म में जो किरदार निभाया था वैसा रोल दोबारा कभी नहीं किया। तो चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ये उस दौर की बात है, जब शाहरुख खान दिल्ली में संघर्ष कर रहे थे। तब उन्होंने दूरदर्शन की एक अंग्रेजी फिल्म के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के महज दो सीन थे, जिसमें उन्होंने समलैंगिक की भूमिका निभाई थी। शाहरुख की इस डेब्यू अंग्रेजी फिल्म का नाम था 'इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज वन्स'। हालांकि अब इस फिल्म की भूली-बिसरी कुछ यादें ही रह गई हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोगों को पता है।

इसे भी पढ़ें- Pathaan Poster: शाहरुख खान ने साझा किया 'पठान' का नया पोस्टर, दमदार लुक में आए नजर
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
'इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज वन्स' में अर्जुन रैना एनी की भूमिका में नजर आए थे, जो कि जो दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में एक आर्किटेक्चर स्टूडेंट हैं। इस फिल्म को प्रदीप कृष्ण ने डायरेक्ट किया था और अरुंधति रॉय ने फिल्म कहानी लिखी थी। अरुंधति ने फिल्म में लीड फीमेल 'राधा' का रोल भी किया था। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म में मनोज बायपेयी भी कुछ पल के लिए नजर आए हैं। 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी के अलावा इस फिल्म में रघुवीर यादव, दिव्या सेठ और हिमानी शिवपुरी भी नजर आए थे। इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो है, जिसमें शाहरुख खान की अवाज को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है, और फैंस को भी उनकी आवाज डब लग रही है। काफी समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने बताया था कि इस फिल्म के दौरान वह काफी नर्वस थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख की ये फिल्म टीवी के लिए बनाई गई थी जो कि कभी बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं की गई। इस फिल्म ने दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। बताया जाता है कि इस फिल्म की ऑरिजनल प्रिंट खो गई है और केवल इसकी कॉपीज बची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें