शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान ने दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित निर्देशक एटली की जिस फिल्म को हरी झंडी दी है, उसमें उनका डबल रोल है। ऐसी ही एक फिल्म ‘थाडम’ दक्षिण भारत में रिलीज हो चुकी है, जिसमें लीड रोल अरुण विजय ने किया था। तहकीकात के दौरान पुलिस को पता चलता है कि आरोपी का चेहरा मरने वाले जैसा ही है। इसके साथ ही फिल्म की कहानी में कई और दिलचस्प मोड़ आते हैं। एटली की फिल्म की कहानी क्या है, इसका खुलासा तो नहीं हुआ है पर शाहरुख का इस फिल्म में डबल रोल है, ये खबर पक्की है।