फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: सलमान खान के लिए शाहरुख ने रोकी 'जवान' की शूटिंग! यहां शूट होगा क्लाइमैक्स

Tue, 06 Sep 2022 01:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान दोनों इन दिनों अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर जारी हुआ था। उस वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं शाहरुख खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि शाहरुख की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं मेकर्स भी फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें जता रहे हैं। वहीं शाहरुख खान इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' में सलमान खान को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की टाइगर में शाहरुख कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत जल्द शाहरुख खान इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि टाइगर 3 के लिए शाहरुख सितंबर के अंत से शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले खबरें थीं कि शाहरुख खान सितंबर में अपनी फिल्म जवान की शूटिंग करेंगे, लेकिन ताजा अपडेट्स के मुताबिक अब वह सलमान खान को समय देंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 अपने आखिरी पड़ाव में है। ऐसे में फिल्म के सीक्वेंस को शाहरुख के साथ शूट किया जाएगा। ये शूटिंग इसी महीने से चालू होने वाली है। वहीं सलमान खान टाइगर के अलावा किसी का भाई किसी की जान में भी नजर आने वाले हैं। इसके बाद सलमान खान शाहरुख की फिल्म पठान में भी कैमियो रोल करने नजर आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3, टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। टाइगर 3 की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी। टाइगर 3 में भी एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है की तरह सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस बार फिल्म का विलेन दमदार होने वाला है। टाइगर 3 में इमरान हाशमी विलेन का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें