इन दिनों पूरे देश में चारों तरफ गणेश उत्सव की धूम देखी जा रही है। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक हर कोई बस गणेश उत्सव का आनंद ले रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर-घर में गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है। सभी लोग बप्पा के आगे हाथ जोड़े और सिर झुकाए उनकी सेवा में लगे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार्स के घर जहां गणपति बप्पा विराजमान हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जो अपने दोस्तों के घरों में जाकर विघ्नहर्ता गणेश के दर्शन कर रहे हैं। इन्हीं सेलेब्स में ही एक हैं भोजपुरी क्वीन मोनालिसा। जहां पिछले दिनों मोनालिसा लालबाग के राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंची थीं, वहीं आज भी अभिनेत्री अपनी दोस्त के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं।