फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: कभी बुलंदी पर थे इनके सितारे, जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर न मिला अपनों का साथ, हो गए पाई-पाई के मोहताज

Fri, 20 Jan 2023 01:30 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सितारे जिन्होंने आखिरी समय में झेलीं परेशानियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में हर कोई अपनी किस्मत आजमाना चाहता है। कुछ लोग अपने सपनों को साकार करने में सफल हो जाते हैं, तो कुछ बीच रास्ते में ही हार मान लेते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे है, जिन्हें रातोंरात शोहरत हासिल हुई लेकिन फिर वह गुमनामी के अंधेरे में चले गए। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें नाम, रुतबा और शोहरत सब कुछ मिला। लेकिन आखिरी वक्त वह अकेलेपन और पाई पाई के मोहताज हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया
परवीन बाबी
अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री परवीन बाबी की असल जिंदगी भी बेहद फिल्मी रही है। एक दौर में इंडस्ट्री पर राज करने वालीं परवीन को पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी के कारण बहुत कुछ झेलना पड़ा। वह इंडस्ट्री से दूर अकेले ही रहने लगीं। जनवरी 2005 में जब उन्होंने तीन दिनों तक अखबार और दूध नहीं उठाया तो उनके फ्लैट में मृत होने की सूचना मिली। जांच में पता चला था कि मौत से पहले उनके अकाउंट में एक भी पैसा नहीं था।

Pathaan: शाहरुख खान का जबरा फैन, 'पठान' देखने के लिए बुक करा लिया पूरा थिएटर
विज्ञापन

3 of 9
ओपी नैय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
ओपी नैय्यर
ओपी नैय्यर ने अपने संगीत के जरिए काफी नाम कमाया था, लेकिन शराब की लत की वजह से सब खत्म हो गया। शराब की लत ने उन्हें परिवार से दूर कर दिया और वह अपने आखिरी दिनों में एक फैन के घर पर रहने लगे। कथित तौर पर उनकी हालत इतनी खराब थी कि जब कोई उनसे इंटरव्यू लेने आता था तो वह बदले में शराब और पैसे मांगते थे। 2007 में उनका निधन हो गया।

Rakhi Sawant: पुलिस पूछताछ के बाद राखी ने बयां किया दर्द, पोस्ट साझा कर लिखा- दिल दुखाने से पहले दो बार सोचो

4 of 9
एके हंगल - फोटो : सोशल मीडिया
एके हंगल
'इतना सन्नाटा क्यों है भाई?' शोले फिल्म के इस डायलॉग ने एके हंगल को काफी मशहूर कर दिया था। अपने करियर में वह करीब 225 फिल्मों का हिस्सा रहे, लेकिन आखिरी दिनों में वह पाई-पाई को मोहताज हो गए। उनके पास अपने मेडिकल बिल भरने के लिए भी पैसे नहीं थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने शोले के अपने कोस्टार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और 20 लाख रुपये दिए। 2012 में उनका निधन हो गया।

Pathaan: शाहरुख खान का जबरा फैन, 'पठान' देखने के लिए बुक करा लिया पूरा थिएटर
विज्ञापन

5 of 9
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
मीना कुमारी
बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। दूर से अभिनेत्री की जिंदगी जितनी खूबसूरत लगती थी, पास से वह उतनी ही बिखरी हुई थी। अभिनेत्री को शराब की लत थी और इसी वजह से उनका रिश्ता फिल्म निर्माता कमाल अमरोही के साथ भी बर्बाद हो गया। अपने आखिरी दिनों में मीना कुमारी के पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं थे और मार्च 1972 में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

6 of 9
भगवान दादा - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान दादा
भगवान दादा ने मूक फिल्म क्रिमिनल से अपना करियर शुरू किया था। वह बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों को बनाने के लिए जाने गए, लेकिन झमेला और लबेला जैसी फिल्मों के बाद सब कुछ बदल गया। उन्हें अपने जुहू स्थित बंगले और सात कार को बेचना पड़ा। राजा की तरह जिंदगी जीने वाले भगवान दादा ने अपने आखिरी दिन चॉल में गुजारे और 2022 में हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया।

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर राज करने आ रही किंग खान की 'पठान',साउथ की 'थुनिवु'-'वरिसु' का होगा पत्ता साफ?
विज्ञापन

7 of 9
विमी - फोटो : सोशल मीडिया
विमी
सुनील दत्त के साथ अपनी फिल्मी जर्नी शुरू करने वाली विमी को लोगों ने काफी पसंद किया था 60-70 के दशक में अभिनेत्री को काफी लोकप्रियता मिली, लेकिन बिजनेसमैन के साथ शादी के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। न उनकी शादी चल पाई और न ही फिल्मों में काम मिला। ऐसे में उन्हें शराब की लत लग गई और 1977 में उनकी मौत हो गई।

Priyanka Chopra: प्रियंका ने बताया क्यों चुना था सरोगेसी का रास्ता? 'किराए की कोख' वाले तानों पर भी छलका दर्द

8 of 9
अचला सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया
अचला सचदेव
ऐ मेरी जोहराजबीं गाने में अपनी सुंदरता से दिल जीतने वाली अचला सचदेव की जिंदगी भी आखिरी समय में काफी कष्टदायी रही। पति की मौत के बाद उनके बेटे ने उन्हें छोड़ दिया और वह पुणे में 12 साल तक अकेली रहीं। सिर्फ एक अटेंडेंट रात में उनके साथ रहती थी। एक रात वो पानी लेने के लिए किचन में जाते हुए गिर गईं, जिससे उनका पैर टूट गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका पूरा शरीर पैरालाइज्ड हो गया था। अच्छे ट्रीटमेंट के अभाव में वह तीन महीने तक हॉस्पिटल में ही पड़ी रहीं। 2012 में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

9 of 9
भारत भूषण - फोटो : सोशल मीडिया
भारत भूषण
बैजू बावरा से प्रसिद्धि हासिल करने वाले भारत भूषण ने इंडस्ट्री में खूब नाम और पैसा कमाया। अभिनेता के पास मुंबई में कई सारे फ्लैट थे, लेकिन अपनी खर्चीले आदत की वजह से वह बर्बाद हो गए। जब उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं, तो वह न सिर्फ चॉल में रहे बल्कि फिल्म स्टूडियो में चौकीदार की नौकरी करने लगे। 1992 में अभिनेता का निधन हो गया था।

Ranveer Singh: इंडस्ट्री में दूसरों पर निर्भर रहते हैं रणवीर सिंह? एक्टर ने खुद बताई इसकी वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें