फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: ड्रग केस में क्लीन चिट मिलने के बाद आर्यन खान ने किया पहला पोस्ट, शाहरुख ने किया मजेदार कमेंट

Mon, 22 Aug 2022 10:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान, आर्यन, अबराम और बेटी सुहाना - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने लगभग एक साल बाद सोशल मीडिया पर अपना एक पोस्ट शेयर किया है। बीते साल आर्यन खान को ड्रग्स क्रूज मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद वह लंबे समय तक जेल में रहे थे। हालांकि, शाहरुख खान ने इस परेशानी से अपने बेटे को बाहर निकाल लिया था लेकिन आर्यन ने पत्रकारों से लेकर सोशल मीडिया तक से दूरी बना ली थी। लेकिन अब आर्यन खान सोशल मीडिया पर लौट आए हैं और उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख, आर्यन, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बहन सुहाना खान और छोटे भाई अबराम खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। पहली तस्वीर में तीनों भाई-बहन स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान आर्यन ने एक हाथ से अबराम को पकड़ रखा है। वहीं, दूसरी फोटो में आर्यन और अबराम दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के साथ आर्यन खान ने कैप्शन में लिखा, 'हेट-ट्रिक।' आर्यन खान के इस पोस्ट पर उनके पिता और अभिनेता शाहरुख खान ने कमेंट किया है। अभिनेता ने अपने बच्चों की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरे पास ये तस्वीरें क्यों नहीं हैं !!!!!! उन्हें अब मुझे दे दो!' वहीं, बहन सुहाना खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू।' इसके अलावा, महीप कपूर ने इस तस्वीर पर ढेर सारे हार्ट इमोजी भेजे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आर्यन खान पिछले साल क्रूज ड्रग्स केस में फंसे थे। इसके चलते उन्हें 2 अक्टूबर 2021 को पुलिस हिरासत में भी लिया गया और उन्हें 28 दिन जेल में बिताने पड़े थे। कई महीने चली इस कानूनी लड़ाई के बाद कुछ समय पहले एनसीबी ने आर्यन को क्लीन चिट दी थी। सबूतों के अभाव में आर्यन को इस केस में राहत मिली थी। इसके बाद आर्यन खान ने स्पेशल कोर्ट से अपना पासपोर्ट लौटाने की मांग की थी और उन्हें अपना पासपोर्ट भी मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें