फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने कृष्णम राजू के परिजनों से की मुलाकात, बोले- वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे

Fri, 16 Sep 2022 04:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राजनाथ सिंह ने कृष्णम राजू के परिजनों से की मुलाकात - फोटो : ANI
तेलुगु एक्टर और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णम राजू का बीती रविवार सुबह 83 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन से न केवल सिनेमा जगत को बल्कि भारतीय जनता पार्टी को भी काफी क्षति पहुंचीं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनाथ सिंह तक ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया था। यू.वी. कृष्णम राजू के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी 16 सितंबर को उनके घर हैदराबाद शोक सभा में पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल उनके परिवार से मुलाकात की बल्कि उनके बारे में खुलकर बात भी की। 
विज्ञापन

2 of 4
राजनाथ सिंह ने कृष्णम राजू के परिजनों से की मुलाकात - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय हैदराबाद यात्रा पर हैं और इसी दौरान वह टॉलीवुड अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय यूवी कृष्णम राजू के परिवार के सदस्यों से मिले। इस दौरान अभिनेता प्रभास भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने उनके परिवार से मुलाकात करने के साथ-साथ यू.वी. कृष्णम राजू के बारे में दो शब्द भी कहे। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और फिल्म अभिनेता यू.वी. कृष्णम राजू की याद में आयोजित शोक सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, 'वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे। आसमान में चमकते रहना और जमीन पर लोगों से जुड़े रहने का काम वही व्यक्ति कर सकता है जिसका दिल बड़ा होगा।'
विज्ञापन

3 of 4
राजनाथ सिंह ने कृष्णम राजू के परिजनों से की मुलाकात - फोटो : ANI
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और फिल्म अभिनेता यू.वी. कृष्णम राजू  के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर उनके साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा था,'श्री युवी कृष्णम राजू  गारू के निधन से दुखी हूं। आने वाली पीढ़ी उनकी रचनात्मकता और सिनेमाई प्रतिभा को याद करेगी। वह समाज सेवा में भी आगे थे, राजनीतिक नेता के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।' इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा था, 'लेजेंडरी तेलुगू एक्टर और पूर्व एमपी कृष्णम यू.वी. कृष्णम राजू  गुरु के निधन से स्तब्ध हूं। उनके तेलुगू फिल्मों में प्रतिभाशाली काम के लिए याद किया जाएगा। वे बेहद ही अच्छे व्यक्ति थे। प्रभास उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।'
 
विज्ञापन

4 of 4
राजनाथ सिंह ने कृष्णम राजू के परिजनों से की मुलाकात - फोटो : ANI
आपको बता दें, इंडस्ट्री के बाहुबली यानी प्रभास के अंकल यू.वी. कृष्णम राजू को इंडस्ट्री में ‘रेबेल स्टार’ के नाम से भी जाना जाता था। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में पांच दशकों तक राज किया और 183 से ज्यादा फिल्मों में भी काम किया था। कृष्णम राजू अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में ‘चैलका गोरिन्का’ से 1966 में डेब्यू किया था जिसका के प्रत्यागतम ने निर्देशन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें