सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना करेंगी एक्टिंग में डेब्यू
जहां एक तरफ आर्यन खान के डेब्यू की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ खबर है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी वेब सीरीज से डेब्यू करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। बता दें कि सुहाना खान, जोया अख्तर की वेब सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। यह वेब सीरीज प्रसिद्ध आर्ची कॉमिक्स पर आधारित है। इस वेब सीरीज में उनके साथ खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।