एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्स के साथ एक नए स्पॉन्सरशिप डील की घोषणा की है, जो 2022 सीजन के लिए हेडिंग्ले में मुख्य प्रायोजक के रूप में नजर आएगा। इससे ये बात साफ हो जाती है कि अनुष्का इन स्टेडियम में फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं। झूलन गोस्वामी के क्रिकेट करियर को देखते हुए ये उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग लॉर्ड्स के साथ ही दुनिया के चार बड़े स्टेडियम में होगी।