फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान का फैंस को तोहफा, शेयर किया अपनी नई फिल्म का पहला जबरदस्त लुक

Mon, 06 Nov 2017 10:34 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
हाल ही में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने बड़े ही शानदार तरीके से अपना बर्थडे मनाया और अब वो दोबारा अपने काम पर लौट आए हैं। आपको बता दें कि उन्होंने मुंबई में आनंद एल राय की आने वाली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। शाहरुख खान की किसी भी फिल्म को लेकर उनके फैंस बड़े ही उत्साहित दिखाई देते हैं और इसी के चलते शाहरुख ने इस बार अपनी नई फिल्म से अपना पहला लुक रिलीज कर दिया है।

पढ़ेंः सारा से लेकर जाह्नवी तक, 'पद्मावती' के ट्रेलर की सक्सेस पार्टी में चमके सितारे, PHOTOS
विज्ञापन

2 of 4
उन्होंने ट्विटर पर आनंद एल राय की फिल्म में अपना पहला लुक जारी किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आनंद की फिल्म के सेट पर अपने शूट का इंतजार कर रहा हूं। तस्वीर में उन्होंने ब्लैक शर्ट पहन रखी है। शाहरुख का ये लुक उनके लव ब्वॉय वाले इमेज की याद दिलाता है।
विज्ञापन

3 of 4
उनका ये लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबर है कि आनंद एल राय की फिल्म में वो एक बौने इंसान का किरदार निभाएंगे जिसमें उन्हें VFX की मदद से बौना बनाया जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा काम कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म में इन तीनों के अलावा और भी बॉलीवुड स्टार मौजूद होंगे। 

पढ़ेंः 'इत्तेफाक' से इस एक्टर के हाथ लगी बड़ी बायोपिक, डबल रोल में करेंगे धमाल
विज्ञापन

4 of 4
वहीं खबर है कि फिल्म का टाइटल ट्रैक दिसंबर में ही लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि शाहरुख की ये फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। अब उनके फैंस को उनका ये लुक देखने के बाद बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें