फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरोइन की वजह से जिंदगीभर कुंवारे रहे संजीव कुमार, हीरोइन ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़

Mon, 06 Nov 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
संजीव कुमार
संजीव कुमार का नाम बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर्स में शुमार था। संजीव कुमार ने पूरी जिंदगी अकेले ही काट दी। 1973 में उन्होंने हेमा मालिनी को प्रपोज किया था। लेकिन हेमा ने उनका रिश्ता ‌ठुकरा दिया। इससे उन्हें गहरा सदमा लगा था। इसके चलते उन्हें 1976 में पहला हार्ट अटैक आया था। आज ही के दिन 1985 में संजीव कुमार को दूसरा हार्ट अटैक आया और 47 साल की कम उम्र में उनका निधन हो गया था।  द
विज्ञापन

2 of 9
संजीव कुमार
आज संजीव कुमार की डेथ एनिवर्सरी है। संजीव कुमार को 22 साल की उम्र में एक बुड्ढे का रोल मिला था। तब संजीव थिएटर किया करते थे। संजीव ने फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से डेब्यू किया था। हीरो के तौर पर संजीव की पहली फिल्म 'निशान' थी। वैसे तो संजीव कुमार से जुड़े ढेरों किस्से हैं जिन्हें उनके फैंस जानना चाहेंगे।

पढ़ें- दर्दनाक सर्जरी करवाकर गौरव से गौरी बने, जिम करना शुरू किया तो हो गया बुरा हाल
विज्ञापन

3 of 9
संजीव कमार
आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताएंगे जिसमें एक पॉपुलर हीरोइन ने संजीव को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। ये थप्‍पड़ संजीव को नूतन के हाथों पड़ा था। ये बात तब की है जब नूतन फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं। उस वक्त संजीव कुमार ने भी इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बना ली थी।

पढ़ें- सलमान खान का नौकर बन सुपरहिट हुआ था ये एक्टर, छिपाकर रखी शादी और भयानक बीमारी से मौत

4 of 9
संजीव कुमार
नूतन के बारे में एक बात कही जाती थी ह‌ि वो अपने को-स्टार्स और सेट पर मौजूद लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं। उन्हीं दिनों संजीव कुमार को नूतन के साथ फिल्म 'देवी' में साइन किया गया। शुरुआत में नूतन और संजीव कुमार एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छे संबंध बन गए। 
विज्ञापन

5 of 9
संजीव कुमार
दोनों की जबरदस्त ट्यूनिंग चर्चा का विषय बन गई थी..और इसी ट्यूनिंग को कुछ लोगों ने अफेयर का नाम दे दिया। मीडिया जगत में नूतन और संजीव कुमार की दोस्ती को खूब नमक-मिर्च लगाकर, अफेयर का नाम देकर छापा जाने लगा। नूतन शादीशुदा थीं। उनके पति लेफ्टिनेंट रजनीश बहल काफी सख्त मिजाज के थे। 
विज्ञापन

6 of 9
संजीव कुमार
उन्हें जरा भी पसंद नहीं था कि नूतन फिल्मों में काम करें लेकिन नूतन की इच्छा की खातिर वो मान गए। हालांकि उन्होंने नूतन के सामने कुछ शर्तें रखी थीं। ऐसे में जब उनके कानों में नूतन और संजीव कुमार के अफेयर से जुड़ी खबरें पड़ीं तो वो बेहद नाराज हुए। घर में नूतन और उनके पति के बीच खूब झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

7 of 9
bollywood flashback sulakshana pandit sanjeev kumar
इसका असर नूतन की प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ रहा था। रोजाना इसी टेंशन में नूतन का दिन गुजर जाता। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? एक दिन जब वो फिल्म के सेट पर आईं तो उन्होंने कुछ ऐसा देखा कि उनके होश ही उड़ गए। 

8 of 9
संजीव कुमार
उन्होंने देखा कि संजीव कुमार सेट पर मीडिया से घिरे हुए हैं। नूतन को थोड़ी गलतफहमी हो गई। उन्हें लगा कि संजीव कुमार ही पब्लिसिटी पाने के चक्कर में उनके साथ अपना नाम जोड़कर अफवाह फैला रहे हैं। नूतन ने आव देखा ना ताव और संजीव कुमार को सभी के सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

9 of 9
संजीव कुमार
संजीव कुमार को कुछ समझ नहीं आया लेकिन उस थप्पड़ की गूंज ने संजीव कुमार के पुर्जे हिला दिए थे। वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए। बाद में जब नूतन को सच्चाई पता चली तो उन्हें काफी अफसोस हुआ। उन्होंने संजीव से माफी भी मांगी। बता दें कि संजीव कुमार के निधन के बाद उनकी 10 मूवी रिलीज हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें