फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद आया शाहरुख खान का वीडियो, लोगों से की ये अपील

Fri, 20 Mar 2020 10:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
दुनियाभर में दहशत मचाने के बाद अब कोरोना वायरस भारत में भी अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या करीब 223 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। देशभर में कोरोना को रोकने के लिए लेकर अलग-अलग तरह की कोशिशें की जा रही हैं। बॉलीवुड सितारे भी लगातार फैंस से अपील कर रहे हैं। अब अभिनेता शाहरुख खान ने एक वीडियो के जरिए संदेश जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी कर लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। शाहरुख ने कहा, 'नमस्कार, मैं सभी से अपील करता हूं कि पब्लिक प्लेस पर जाने से बचें। अगर जरूरी ना हो तो ट्रेन और बसों के सफर से बचें। आने वाले 10 से 15 दिन बहुत कठिनाई भरे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख ने आगे कहा, 'इस वायरस से लड़ने के लिए जनता और सरकार को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। तो मैं फिर से अपील करता हूं कि पैनिक ना करें और किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार से सतर्क रहें और राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।'

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
इससे पहले अक्षय कुमार ने भी एक वीडियो जारी कर  ऐसे लोगों की क्लास लगाई जिन्होंने विदेश से आने के बाद खुद को होम क्वॉरंटाइन नहीं किया है। इस वीडियो में अक्षय कह रहे हैं, 'मुंबई एयरपोर्ट पर जो लोग बाहर से लौटे हैं। जिनका एयरपोर्ट पर टेस्ट किया जा रहा है। जो कोरोना में लो रिस्क केटेगरी में हैं। उन्हें एक स्टाम्प लगाकर होम क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा है या होटल भेजा जा रहा है। यह समझाकर कि दो हफ्ते सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। प्रिकॉशन के तौर पर। अपने लिए और अपने आसपास के लोगों के लिए। लेकिन ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं। शादियों में जा रहे हैं। छुट्टियों में जा रहे हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं। पार्टियां कर रहे हैं। किस तरह की सोच के लोग हैं ये। क्या मानसिकता है। क्या समझ नहीं आ रहा लोगों को।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय आगे कहते हैं- 'कोरोना वायरस छुट्टी पर नहीं है। काफी जोरशोर से काम कर रहा है। ओवरटाइम कर रहा है। इस रेस में वो आगे चल रहा है। लेकिन ये रेस अभी खत्म नहीं हुई है। रेस अब भी जारी है। हम जीत सकते हैं। हमें इस रेस को जीतना होगा। डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, अथॉरिटीज लोगों की मेहनत को रेस के बीच लंगड़ी ना मारें। यह पहली रेस होगी, जिसमें सबसे पहले रुकने वाला रनर जीत जाएगा। इस रेस में सब साथ जीतेंगे या सब साथ हारेंगे। बीएमसी इस मुहर को बैज ऑफ ऑनर कहती है। क्योंकि आप ना सिर्फ अपनी जान बचा रहे हैं बल्कि कई लोगों की जान भी बचा रहे हैं। इस सम्मान का अपमान ना करें। किसी ने सोच समझकर ही कहा था- जान है तो जहान है।'



एयरपोर्ट के बाथरूम में छिपकर बिना चेकिंग के भाग निकली थीं कनिका कपूर? सफाई में बोली ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें