फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: वैष्णों देवी दर्शन के बाद शाहरुख खान की नई तस्वीर वायरल, माथे पर तिलक लगाए दिखे SRK

Tue, 13 Dec 2022 06:46 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पठान की रिलीज से पहले शाहरुख खान काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इन दिनों शाहरुख लगातार भगवान के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। पिछले दिनों शाहरुख को मक्का में देखा गया था, वहीं हाल ही में उन्होंने कटरा में वैष्णो देवी दरबार में माता जी के दर्शन किए और फिल्म की सफलता की कामना की। सुपरस्टार की हालिया कटरा विजिट के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें शाहरुख खान के माथे पर टीका लगा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में किंग खान ने कटरा में माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई थी। जिसका एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में अभिनेता ने अपना चेहरा ढंका था। हालांकि बाद में उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई। इन फोटोज में किंग खान के माथे पर लाल तिलक साफ दिखाई पड़ रहा है। ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी सर्कुलेट हो रही हैं। तस्वीर सामने आने के बाद उनके चाहने वाले अभिनेता को सच्चे सेक्युलरिज्म का प्रतीक बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  ऋषभ शेट्टी से जलते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी! ‘कांतारा’ स्टार बोले- हम मिडिल क्लास वाले...



विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के साथ एक फोटो को शेयर करते हुए एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कल माता वैष्णो देवी के मंदिर में प्रार्थना करने के बाद शाहरुख खान... लव यू लीजेंड'। वहीं उनके साथ फोटो शेयर करते हुए उनके कुछ और फैंस ने उनको भारतीय फिल्म इतिहास का सबसे सेक्युलर अभिनेता बताया। इन फोटोज में शाहरुख के साथ फैन्स की खुशी देखते ही बन रही है। वहीं एक अन्य प्रशंसक ने उन्हें भारतीय सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें:  सुशांत के फैंस ने शुरू किया बायकॉट पठान का ट्रेंड, कहा- आमिर का घमंड तोड़ा अब शाहरुख की बारी
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि इस दौरान उनके साथ पठान फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी थे। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होने जा रही है। माता वैष्णों देवी से पहले शाहरुख मुस्लिम धर्म के पवित्र तीर्थ मक्का में गए थे। वहां के फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। हालांकि एक तरफ जहां वैष्णो देवी के दरबार में जहां शाहरुख ने फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाए वहीं मुंबई पहुंचने पर उन्होंने अपना चेहरा छिपा लिया और वहां मौजूद मीडिया को इग्नोर करते हुए वह सीधे निकल गए।

यह भी पढ़ें:  पोर्नोग्राफी मामले में SC ने राज कुंद्रा को दी अग्रिम जमानत, पूनम पांडे और शर्लिन को भी राहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें