फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अपने चहेते सितारों से मिलने के लिए हद से गुजर गए फैंस, पढ़ें दीवानगी के रोचक किस्से

Sun, 04 Apr 2021 08:32 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारे अपने दमदार अभिनय और लुक्स से फैंस को अपना दीवाना बना देते हैं। कुछ दर्शक अपने सितारों को इतना पसंद करते हैं कि उनकी दीवानगी में हद से गुजर जाते हैं। आपने भी अपने पसंदीदा सितारे के पोस्टर अपने कमरे में लगाए होंगे या फिर उनके लिए कुछ दीवानों वाली हरकत की होगी, लेकिन इन सितारों का पाला कई बार ऐसे फैंस से पड़ा जिनकी दीवानगी देखकर इन सुपरस्टारों के भी होश उड़ गए। आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही दीवाने फैंस के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
आमिर खान - फोटो : Instagram
आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट के दीवानों की तो कोई कमी नही है। हालांकि एक बार उनके एक फैन ने उन्हें हैरान कर दिया था। दरअसल एक फैन ने आमिर खान के लिए रांची से मुंबई तक साइकिल यात्रा की थी। साथ ही उसने आमिर के और फैंस के खत भी लाए थे। ऐसे में अपने फैन की दीवानगी देखकर आमिर ने उनसे बीच सड़क मुलाकात की और अपने फैन की इच्छा पूरी की।
विज्ञापन

3 of 8
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay
संजय दत्त

संजय दत्त बॉलीवुड अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस दत्त के बेटे हैं। हालांकि उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। संजय दत्त के अभिनय के तो दर्शक पसंद करते ही हैं साथ ही उनके गुड लुक्स पर भी लड़कियां मरती हैं। ऐसी ही एक फैन ने संजय दत्त के लिए मरने से पहले पूरी दौलत उनके नाम कर दी। ये दौलत कोई छोटी रकम नहीं थी बल्कि इसमें 10 करोड़ का घर शामिल था। इस बात की जानकारी पहले संजय दत्त को नहीं थी लेकिन जब उन्हें पता चला तो उनके होश उड़ गए।

4 of 8
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण

कभी लीला तो कभी मस्तानी बन लोगों के दिल में बस जाने वाली दीपिका का भी ऐसे ही एक फैन से पाला पड़ा था। दरअसल दीपिका पादुकोण की एक क्रेजी फैन ने उन्हें 100 से भी अधिक फैन मेल भेजे थे। इसके बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड शो के दौरान उन्होंने दीपिका के साथ स्टेज साझा किया था। जब दीपिका को अवॉर्ड दिया गया तो उन्होंने अपनी फैन को अपने पास बुलाया था।
विज्ञापन

5 of 8
शाहरुख खान का फैन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान की तो पूरी दुनिया दीवानी है। उनके ऐसे ही एक फैन से विशाल सिंह जिन्होंने अपने कमरे में शाहरुख की करीब 22000 तस्वीरें जमा कर रही थीं। उन्होंने लिविंग रुम, बेडरुम, कार, मेडिकल स्टोर हर जगह शाहरुख की तस्वीर सजाई हुई थी। वहीं लड़कियों के तो शाहरुख की दीवानगी को लेकर कई किस्से हैं।
विज्ञापन

6 of 8
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान

करीना तो अपने अभिनय के साथ साथ अपने लुक्स को लेकर भी दर्शकों को दीवाना बना देती हैं। ऐसे ही उनकी दीवानगी में एक फैन ने उन्हें हीरों का हार तोहफे में दे डाला था। इतना ही नही हीरों का हार देने से पहले वो करीना को खत भी लिखा करता था।
विज्ञापन

7 of 8
सलमान खान का फैन - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान

सलमान खान को लेकर लोगों में कितना क्रेज है ये बताने की जरूरत नहीं है। सलमान खान के एक फैन ने अपने स्टार की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए खुद ही 200 टिकट खरीद लिए थे। इतना ही नहीं सलमान के इस फैन ने अपने खून से खत भी लिखा था और भूख हड़ताल पर भी बैठ गया था।
विज्ञापन

8 of 8
रजनीकांत - फोटो : PTI
रजनीकांत

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और बॉलीवुड फिल्मों के दमदार अभिनेता रजनीकांत को लोग स्टार नहीं बल्कि भगवान मानते हैं। उनके लिए लोग बहुत से पागलपन की हद से गुजर चुके हैं। हालांकि एक बार एक फैन को जब किसी ने ये जानकारी दी कि उनकी प्रतिमा की किडनी खराब हो चुकी है तो ऐसे में उस क्रेजी फैन ने रजनीकांत को अपनी किडनी देने के लिए आत्महत्या कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें