फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह नहीं शाहरुख खान होते 'पद्मावत' के खिलजी, इसलिए छोड़ दी फिल्म

Wed, 24 Jan 2018 05:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' भले ही विवादों से बुरी तरह घिरी हो लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनीत यह फिल्म 25 जनवरी 2018 को देशभर में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले आइए हम आपको इसके बारे में जुड़ी एक बड़ी बात बताते हैं। 

पढ़ेंः 'पद्मावत' REVIEW: भंसाली को माफ नहीं करेगा इतिहास, निराश करती है फिल्म
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात है यह है कि जिस किरदार के लिए रणवीर सिंह को इतनी तारीफ मिल रही है, उसके लिए शाहरुख खान को भी अप्रोच किया गया था। जी हां, अलाउद्दीन खिलजी के रोल के लिए संजय लीला भंसाली ने सबसे पहले शाहरुख खान से बात की थी लेकिन शाहरुख इसे रिजेक्ट कर दिया था। सूत्रों की मानें तो शाहरुख खान को खिलजी का नेगेटिव रोल बिल्कुल पसंद नहीं आया था। 
विज्ञापन

3 of 4
सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद भंसाली ने शाहरुख खान को राजा महारावल रतनसिंह के रोल के लिए भी अप्रोच किया था लेकिन शाहरुख ने से करने से भी मना कर दिया। इस पर शाहरुख का कहना था कि फिल्म की पूरी कहानी रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के इर्द गिर्द घूमती है। ऐसे में राजा महारावल रतनसिंह का रोल काफी कम है। 

पढ़ेंः पीएम मोदी के दावोस पहुंचने से पहले शाहरुख खान ने कह दी थी ये बात, तुरंत हो गई वायरल
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि शाहरुख खान के बाद संजय लीला भंसाली ने अलाउद्दीन खिलजी के इस रोल के लिए अजय देवगन को भी अप्रोच किया था पर उन्होंने भी इसे करने से साफ मना कर दिया था। बाद में यह रोल रणवीर सिंह को दे दिया गया और उन्होंने बेहतरीन तरीके से इस किरदार को निभाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें