फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की बायोपिक पर सोनम कपूर ने खोला राज, शूटिंग के वक्त हुआ कुछ ऐसा

Wed, 24 Jan 2018 05:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर फिलहाल अपनी कई नई फिल्मों की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। साथ ही अप्रैल 2018 में ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ उनकी शादी के चर्चे भी जोरो पर हैं। इन सबके बीच सोनम कपूर ने एक्टर संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग के बारे में अपने फैंस से जिक्र किया है। 

पढ़ेंः अक्षय की हीरोइन ने तोड़ा दीपिका-प्रियंका का गुरूर, हॉलीवुड को लेकर कह डाली बड़ी बात
विज्ञापन

2 of 4
सोनम ने अपने फैंस को बताया कि कैसे सभी लोगों ने इस फिल्म के लिए दिन-रात मेहनत की है। शूट के वक्त सब खाना पीना भूल काम में लगे रहते थे। सबने आराम करना तक छोड़ दिया था। किसी बायोपिक को पर्दे पर उभारना इतना आसान नहीं होता। फिल्म सबके सामने आते ही कई राज खोलेगी।
विज्ञापन

3 of 4
सोनम ने ट्वीट किया है- कड़ी मेहनत और प्रयास के लिए पूरी दत्त टीम का धन्यवाद। यह यात्रा मजेदार रही और आप सभी के बिना कुछ भी संभव नहीं होता। दत्त बायोपिक, 29 जून। रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित दत्त की बायोपिक की शूटिंग पूरी हो गई है।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इसमें अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे स्टार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें