फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICU में भर्ती मां से शाहरुख ने कही थीं ये बुरी बातें, 39 साल बाद खुद किंग खान ने किया खुलासा

Mon, 28 Oct 2019 12:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, लतीफ फातिमा खान - फोटो : social media

बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान के पास आज किसी चीज की कमी नहीं है। देश-विदेश के नामी अवार्ड्स उन्होंने अपने नाम किए हैं लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए शाहरुख ने जितनी मेहनत की है वो भी किसी से छुपी नहीं है। हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी की महत्वपूर्ण बातें फैंस के साथ शेयर की हैं।

विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया कि वह अपनी मां लतीफ फातिमा खान के बेहद करीब थे और उनकी मौत के समय उन्हें जानबूझ कर परेशान करते थे। शाहरुख ने इसके पीछे की वजह भी बताई। शाहरुख की मां का 1990 में देहांत हो गया था।

विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान और अकरम-अल-इसावी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने बताया- मुझे ऐसा लगता था कि जो लोग मरते हैं वह अपने जीवन से संतुष्ट होते हैं उनको जीवन में किसी और चीज की चिंता नहीं रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौत के बारे में मेरी यह अजीब सोच थी मैंने अपने परिवार में किसी को कम उम्र में मरते नहीं देखा था।

ये भी पढ़ें- दिवाली पार्टी में मलाइका ने लूटी सारी लाइमलाइट, क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में लग रहीं बला की खूबसूरत

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने आगे बताया- मुझे लगता था अगर आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं तभी आपको मौत आएगी। उन्होंने बताया- जब मेरी मां आइसीयू में थीं तो मैं उनके बिस्तर के पास बैठ जाता और कहता- 'मैं अपनी बड़ी बहन को बहुत परेशान करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख ने आगे बताया- 'मैं उसे शादी नहीं करने दूंगा, मैं काम नहीं करूंगा, मैं शराब पीना शुरू कर दूंगा, बुरी बातें इसलिए कहता कि शायद ये उनके निर्वाण के रास्ते में आ जाएंगी। मुझे लगता था कि वह सोचेंगी कि यह लड़का ऐसा करेगा मुझे अभी भी परवाह करने की जरूरत है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें