फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख ने शुरू की 'सैल्यूट' की तैयारी, हो चुका है उन्हें उम्र का एहसास

Sun, 09 Sep 2018 11:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Shahrukh Khan
शाहरुख खान की 'जीरो' का काम खत्म हो चुका है। निर्देशक आनंद एल. राय फिल्म को अंतिम रूप देने में लगे हैं जबकि शाहरुख ने अगली फिल्म 'देश' के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक शाहरुक ने इस अंतरिक्ष यात्री के जीवन पर बनने जा रही फिल्म में अपने किरदार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह राकेश शर्मा की भूमिका में नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 7
shahrukh khan
सूत्रों की मानें तो सितंबर के खत्म होते-होते फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 'सैल्यूट' का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर कर रहे हैं जबकि निर्देशन की कमान एड-फिल्ममेकर महेश मथाई के हाथों में है। राकेश शर्मा इंडियन एयरफोर्स में पायलट थे, जो दो अप्रैल 1984 को रॉकेट सोयूज टी-11 में कुछ सोवियत यात्रियों के साथ अंतरिक्ष में गए थे।
 
विज्ञापन

3 of 7
aamir khan
महेश पिछले डेढ़ साल से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। जिसमें पहले आमिर खान को लिया गया था परंतु वह अपने 'महाभारत' प्रोजेक्ट के कारण इसे छोड़ गए। उन्होंने ही शाहरुख को इस प्रोजेक्ट के लिए राजी किया। मथाई ने पहली फिल्म 1999 में 'भोपाल एक्सप्रेस' बनाई थी, जो ऐसे नवविवाहित दंपती की कहानी थी जिनकी जिंदगी में भोपाल गैस त्रासदी से भूचाल आ जाता है। 

 

4 of 7
zero
सूत्रों के मुताबिक शाहरुख ने जुलाई में 'सैल्यूट' के लिए डेट्स दे दी थीं और अगस्त तक 'जीरो' का काम खत्म कर लिया था। शाहरुख के करीबियों के मुताबिक उन्होंने 'सैल्यूट' के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस किरदार की तैयारियां पूरी होने के बाद महीने के आखिर तक शूटिंग शुरू करेंगे और नवंबर में शूटिंग का एक हिस्सा खत्म कर लिया जाएगा। तब 52 बरस के शाहरुख ब्रेक लेंगे और 'जीरो' का प्रमोशन करेंगे। 'जीरो' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में लगेगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
zero
'जीरो' की रिलीज के बाद शाहरुख नए साल के स्वागत के लिए परिवार के साथ बाहर छुट्टियां मनाने जाएंगे और जनवरी 2019 में पुन: शूटिंग में हिस्सा लेकर बचा हुआ काम खत्म करेंगे। फिल्म अगले वर्ष ही रिलीज होगी। वैसे 'सैल्यूट' की हीरोइन की निर्माताओं को अभी तक तलाश है। जब फिल्म आमिर कर रहे थे तब इस रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा रेस में थीं परंतु शाहरुख के साथ अपने रोमांटिक अतीत की वजह से वह अब इसमें काम नहीं करना चाहतीं।

 
विज्ञापन

6 of 7
katrina kaif and anushka
राकेश शर्मा की पत्नी की भूमिका के लिए अब कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा दौड़ में हैं। यही हीरोइनें जीरो में भी हैं। ऐसे में निर्माता करीना कपूर के नाम पर भी विचार कर रहे हैं। शाहरुख के करीबी बता रहे हैं कि पिछली कुछ फिल्मों की नाकामी के झटकों से उबरने की कोशिश कर रहे शाहरुख अब रोमांटिक इमेज से दूर होना चाहते हैं। इसीलिए वह यह बायोपिक कर रहे हैं। अब उन्हें अपनी उम्र का भी ख्याल रखना है और इसीलिए अलग-अलग तरह की भूमिकाएं तलाश रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shahrukh khan
शिमित के संग पीरियड फिल्म
शाहरुख खान 'सैल्यूट' के बाद करण जौहर या फिर चक दे इंडिया (2007) के निर्देशक शिमित अमीन की फिल्म कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख को हॉकी से जुड़ी क्लासिक कहानी देने के बाद शिमित ने उन्हें दो हीरो वाली एक कहानी ऑफर की है। पिछले साल शिमित ने शाहरुख को कहानी का आइडिया सुनाया था, जो उन्हें पसंद आया। शाहरुख की हां के बाद शिमित ने खान को ध्यान में रख कर फिल्म लिखी। जून में जब शाहरुख 'जीरो' की शूटिंग करके अमेरिका से लौटे थे तो शमित उनसे मिले। तब शाहरुख ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी। सूत्रों की मानें तो यह एक पीरियड ड्रामा है। शिमित शाहरुख के साथ दूसरे हीरो के रूप में आयुष्मान खुराना को लेना चाहते हैं। खुराना इसके लिए बहुत उत्साहित हैं परंतु शाहरुख की हां के बगैर शिमित आखिरी फैसला नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें