फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं..,' 'किंग' से पहले इन फिल्मों में गैंगस्टर बन छा गए शाहरुख खान

Sat, 24 Aug 2024 01:06 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन फिल्मों में गैंगस्टर बने शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देखा गया है कि अभिनेता किसी गैंगस्टर या डॉन का किरदार निभाते हैं। ऐसे कई कलाकार हैं जो कि इन नकारात्मक किरदारों को निभाकर रातों-रात लोकप्रिय हो गए। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। बात करें अगर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख की तो वो कई फिल्मों में बतौर गैंगस्टर या डॉन नजर आ चुके हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे कि जिसमें शाहरुख ने नेगेटिव किरदार निभाने के बाद भी लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। वहीं अब वो एक बार फिर से अपने इस अंदाज को दोहराने वाले हैं-
विज्ञापन

2 of 6
सुहाना खान-शाहरुख खान, किंग - फोटो : इंस्टाग्राम

किंग 

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालिया इंटरव्यू में मशहूर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ये खुलासा किया है कि फिल्म 'किंग' में शाहरुख नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि इस मूवी में सुहाना खान भी अपने पिता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रईस - फोटो : इंस्टाग्राम

रईस

साल 2017 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया था कि लोग दंग रह गए थे। बता दें कि फिल्म 'रईस' में शाहरुख ने गैंगस्टर रईस आलम का किरदार निभाया था। उनके इस रोल को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था।

4 of 6
डॉन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

डॉन 2

फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 2' में शाहरुख खान ने ऐसी एक्टिंग की थी कि आज तक लोग इस मूवी को देखते हैं। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख ने एक डॉन का किरदार निभाया था जिसके पीछे 11 मुल्कों की पुलिस पड़ी थी।

Ravi Teja: 'आरटी75' के सेट पर चोटिल हुए रवि तेजा, सर्जरी के बाद डॉक्टर ने दी यह सलाह
विज्ञापन

5 of 6
डुप्लीकेट - फोटो : सोशल मीडिया

डुप्लीकेट 

साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'डुप्लीकेट' में शाहरुख खान का दो अलग-अलग अंदाज देखने को मिला था। जहां एक किरदार में शाहरुख एक सरीफ इंसान थे। तो वहीं दूसरे रोल में वो एक गैंगस्टर बने थे। 

John Abraham: कोलकाता डॉक्टर मामले पर बोले जॉन अब्राहम, कहा- लड़कियों को कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन लड़कों..
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोश - फोटो : सोशल मीडिया

जोश

शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' साल 2000 में सिनेमाघरों में आई थी। इस मूवी में उनके साथ अदाकारा ऐश्वर्या राय भी मौजूद थीं। फिल्म में शाहरुख खान गैंगस्टर बने थे। उनका ये अंदाज लोगों को इतना पसंद आया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। 
 

Stree 2 Box Office Collection Day 9: टिकट खिड़की पर ‘स्त्री 2’ का तूफान बरकरार, जानें नौवें दिन की कमाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें