बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ और 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख खान बाद बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। किंग खान 2018 में आई 'जीरो' के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आए थे। वहीं, अब उनकी फिल्म 'डंकी' के सेट से एक फोटो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।