शाहरुख खान इन दिनों फिल्मों में अपने कमबैक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता अगले साल धमाकेदार फिल्मों के साथ फिल्मी पर्दे पर छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दशकों तक हिंदी सिनेमा के रोमांस किंग के रूप में राज करने के बाद शाहरुख खान ने अब एक्शन फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है। शाहरुख खान काफी लंबे समय बाद 'पठान' में एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इसके बाद भी हाल ही में अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्हें कोई एक्शन फिल्मों में लेना नहीं चाहता था, जिसे सुन सब चौंक गए हैं।