फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को शाहरुख ने की रितिक के पापा की मिन्नतें, प्लीज मान जाओ

Wed, 20 Jul 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
शाहरुख खान की रईस की रिलीज डेट क्या फिर आगे बढ़ेगी? पहले वह इसे ईद पर रिलीज करना चाहते थे। अब 26 जनवरी पर काबिल से टक्कर टालने के लिए उन्होंने राकेश रोशन से मुलाकात की है। मगर इतने से बात नहीं बनने वाली।
Trending Videos
विज्ञापन

आधी रात को शाहरुख ने की रितिक के पापा की मिन्नतें, प्लीज मान जाओ

2 of 9
अपनी फिल्म रईस की रिलीज के लिए चिंतित बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने सोमवार की देर रात राकेश रोशन से मुलाकात की। वर्षों बाद करन अर्जुन और कोयला जैसी अपनी फिल्मों के डायरेक्टर रोशन के जुहू स्थित घर शाहरुख कार से पहुंचे तो उनके साथ रईस के निर्माता राकेश सिधवानी भी थे। इस मुलाकात की एकमात्र वजह थी, राकेश को उनकी फिल्म काबिल की रिलीज डेट (26 जनवरी 2017) आगे खिसकाने के लिए मनाया जाए। बीती दीवाली पर बाजीराव मस्तानी से हुई टक्कर में अपनी दिलवाले के घाटे ने शाहरुख को कई सबक सिखाए हैं। इसमें एक यह है कि सामने वाले को कम नहीं समझना चाहिए। इसीलिए अपनी अगली फिल्म की टक्कर ऋतिक रोशन स्टारर से टालना चाहते हैं। खान की फिल्म की रिलीज डेट भी फिलहाल अगले वर्ष 26 जनवरी है।
विज्ञापन

आधी रात को शाहरुख ने की रितिक के पापा की मिन्नतें, प्लीज मान जाओ

3 of 9
राकेश रोशन के घर पर दो घंटे तक चली बैठक के बाद शाहरुख ने खुद ट्विटर पर इस मुलाकात की जानकारी दी। शाहरुख भरी बरसात में पहुंचे थे और जब वह वापस बाहर निकले तो राकेश रोशन उन्हें विदा करने के लिए आए। हालांकि राकेश रोशन कैंप की तरफ से शुरू से यही संकेत आए हैं कि वह अपनी फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदलेंगे, शाहरुख चाहें तो बदल लें। शाहरुख से मुलाकात पर भी खबर लिखे जाने तक रोशन कैंप ने कुछ नहीं कहा है। मगर सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में राकेश अकेले फैसला नहीं लेंगे क्योंकि निर्देशक संजय गुप्ता की कंपनी व्हाईट फैदर्स का भी निर्माण में शेयर है।

आधी रात को शाहरुख ने की रितिक के पापा की मिन्नतें, प्लीज मान जाओ

4 of 9
बताया जाता है कि शाहरुख से बातचीत में राकेश रोशन ने रईस की टीम को कोई ठोस आश्वास नहीं दिया है। उधर, संजय गुप्ता दो बार अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा कर चुके हैं कि काबिल 26 जनवरी को ही रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल जून में पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

आधी रात को शाहरुख ने की रितिक के पापा की मिन्नतें, प्लीज मान जाओ

5 of 9
असल में शाहरुख की फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी पहले राकेश रोशन से इस मुद्दे पर बात कर रहे थे मगर कृष सीरीज की फिल्मों के प्रोड्यूसर टस से मस नहीं हुए। अंततः शाहरुख ने खुद अपने हाथ में कमान लेने का फैसला किया। इससे पहले अजय देवगन भी 26 जनवरी को ही अपनी फिल्म बादशाहो ला रहे थे, मगर इसकी शूटिंग अभी शुरू तक नहीं हुई है। पिछले दिनों अजय की टीम ने पुष्टि कर दी कि वह अपनी फिल्म इस 26 जनवरी से हटा रहे हैं। अजय के हटने के बाद शाहरुख ने पिछले दिनों भी एक छोटी सी मुलाकात राकेश रोशन से की थी परंतु कोई नतीजा नहीं निकला। उसके महीने भर बाद अब सिधवानी को साथ लेकर शाहरुख राकेश से मिले।
विज्ञापन

आधी रात को शाहरुख ने की रितिक के पापा की मिन्नतें, प्लीज मान जाओ

6 of 9
उल्लेखनीय है कि राकेश रोशन ने शाहरुख से पहले अपनी फिल्म 26 जनवरी को रिलीज करने की घोषणा की थी जबकि शाहरुख और उनकी फिल्म के निर्माताओं ने ईद पर सलमान से टकराने का फैसला करते हुए बाद में 26 जनवरी पर आने का फैसला किया। इससे राकेश रोशन नाराज थे और उन्होंने तत्काल काबिल का टीजर रिलीज करके 26 जनवरी की अपनी तैयारी पर मुहर लगा दी थी। अगले दिन गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि उनकी फिल्म की तारीख किसी हाल में नहीं बदलेगी।
विज्ञापन

आधी रात को शाहरुख ने की रितिक के पापा की मिन्नतें, प्लीज मान जाओ

7 of 9
- फोटो : राजन राय
जानकारों का कहना है कि शाहरुख किसी तरह राकेश रोशन को पुरानी दोस्ती का वास्ता देते हुए राजी कर भी लें तो संजय गुप्ता उनकी राह आसान नहीं होने देंगे। संजय ने लंबे समय बाद पिछले साल जज्बा बनाई थी, जो फ्लॉप रही। संजय खुद को फिर से पीछे नहीं ले जाना चाहते। संजय और राकेश रोशन की टीम को विश्वास है कि ऋतिक की अगस्त में रिलीज होने जा रही फिल्म कामयाब रहेगी। ऐसे में उस सफलता को जल्दी नहीं भुनाने की कोई ठोस वजह नहीं बनती।

आधी रात को शाहरुख ने की रितिक के पापा की मिन्नतें, प्लीज मान जाओ

8 of 9
ऐसे में ट्रेड के जानकार यही संभावना देख रहे हैं कि शाहरुख को या तो 26 जनवरी को बॉक्स ऑफिस टक्कर लेनी पड़ेगी या अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट तलाशना पड़ेगी।
विज्ञापन

9 of 9
शाहरुख का कहना है कि बड़ी फिल्मों को रिलीज के लिए 3500 से 4000 थियेटरों की जरूरत होती है। दो बड़ी रिलीज एक साथ हों तो यह संभव नहीं हो पाता। हमारे पास आठ-दस हजार थियेटर नहीं हैं कि दो फिल्में एक साथ आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें