फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस इंटरनेशनल स्टार ने शेयर की शाहरुख खान संग फोटो, अभिनेता के लिए लिखी बड़ी बात

Sat, 23 Mar 2019 06:50 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram

इसमें कोई संदेह नहीं कि शाहरुख खान एक ग्लोबल स्टार हैं। उनको ह्यूज जैकमैन और ब्रैड पिट जैसे हॉलीवुड स्टार्स के साथ भी देखा जा चुका है। अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह इंटरनेशनल आर्टिस्ट डीजे स्नेक के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को डीजे स्नेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram

डीजे स्नेक ने शाहरुख संग इस तस्वीर को कैप्शन से भी सजाया है। उन्होंने लिखा 'लीजेंड।' इस इंटरनेशनल स्टार के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जाता सकता है कि शाहरुख खान की तूती विदेशों में खूब बोलती है। गौरतलब है कि डीजे स्नेक होली से एक दिल पहले मुंबई पहुंचे थे। 

 

विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan fan - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले डीजे मार्शमैलो ने मशहूर संगीतकार प्रीतम के साथ मिलकर एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया था। बीबा नाम की इस म्यूजिक वीडियो में शाहरुख खान भी नजर आए थे। ऐसे में डीजे स्नेक भी कई बार बॉलीवुड स्टार्स के सामने अपने प्रोजेक्ट्स पेश कर चुके हैं। डीजे स्नेक ने कहा था कि उन्हें बहुत ऑफर्स मिल रहे हैं लेकिन उनके पास समय की कमी है, लेकिन वह इन सब ऑफर्स पर काम शुरू करना चाहते हैं। 

 

 

4 of 5
मास्टर शेफ शिप्रा के साथ जिंदगी की अनसुनी कहानियों को शेयर करेंगे शाहरूख खान
डीजे स्नेक हाल ही में सेलेना गोमेज के और ओजुना के साथ टाका टाकी सॉन्ग रिलीज किया था। सॉन्ग काफी सुपरहिट रहा। वहीं, इवेंट के दौरान डीजे स्नेक और नोरा फतेही की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। नोरा फतेही पॉपुलर आइटम नंबर दिलबर-दिलबर से जानी जाती हैं। अगर शाहरुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी पिछली फिल्म जीरो में नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife
खबर है कि अब शाहरुख खान भी वेब सीरीज की ओर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इससे पहले अक्षय कुमार दी एंड नाम की एक वेब सीरीज लॉन्च कर चुके हैं। यह एक खतरनाक स्टंट बेस्ट वेब सीरिज होगी। वहीं, अभिनेता सैफ अली खान वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स से अपना डिजिटल डेब्यू कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें