फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 सेलेब्स में सदा रहा छत्तीस का आंकड़ा, अमिताभ-शत्रुघ्न की तो दोस्ती ही दुश्मनी में बदली

Sat, 23 Mar 2019 06:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स
बॉलीवुड में अक्सर दोस्ती की मिसाल दी जाती है लेकिन बी टाउन में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो एक दूसरे को फूटे आंख भी नहीं भाते हैं। आइए बात करते हैं बॉलीवुड के उन सितारों की जो अच्छे दोस्त हो सकते थे, लेकिन नहीं बन सके। 
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान, अनुराग कश्यप
सलमान खान और अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप ने कहा था हम दोनों ही एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। मुझे नहीं लगता कि वो भी मुझे पसंद करते हैं। वो मेरी तरफ देखना भी पसंद ना करें। अनुराग कश्यप के साथ सलमान की अनबन फिल्म 'तेरे नाम' के निर्माण के वक्त हुई थी। अनुराग को फिल्म तेरे नाम का निर्देशन करना था, जिसमें सलमान लीड रोल में थे। फिल्म में सलमान का रोल एक यूपी के लड़के का था, मगर अनुराग को लगा कि सलमान का लुक यूपी के लड़की की तरह है, इसलिए उन्होंने सल्लू मियां को को छाती पर बाल उगाने की सलाह दी। बस फिर क्या था अनुराग फिल्म से आउट हो गए और शुरू हो गई दुश्मनी।
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान और अजय देवगन
शाहरुख खान और अजय देवगन
शाहरुख खान और अजय देवगन की दुश्मनी की शुरुआत राकेश रोशन की फिल्म ‘करण अर्जुन’ के दौरान हुई थी। इस फिल्म के लिए शाहरुख और अजय को चुना गया था लेकिन अजय देवगन शाहरुख को ऑफर किया गया रोल करना चाहते थे जिसके बाद से शुरू हुई दोनों के बीच दुश्मनी आज भी कायम है।

4 of 6
कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण- कटरीना कैफ
रणबीर कपूर की वजह से बॉलीवुड में दीपिका के कई दुश्मन बने। इन्हीं में से एक है कटरीना कैफ। बता दें दीपिका रणवीर कपूर के संग काफी समय तक रिलेशनशिप में थीं, लेकिन ब्रेकअप के बाद रणवीर कपूर कटरीना को डेट करने लग गए थे और इसके बाद शुरू हुई दीपिका-कटरीना के बीच की दुश्मनी। हालांकि अब कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया है।
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड में कभी अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन 70 के दशक में दोनों की इस दोस्ती को किसी की नजर लग गई। दोनों ने 'काला पत्थर', 'दोस्ताना' और 'शान' जैसी सुपर हिट फिल्मों में साथ काम किया लेकिन  दोनों के बीच दुश्मनी की वजह बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन से उनका कद बड़ा होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत
दीपिका पादुकोण-कंगना रनौत
वैसे तो दोनों के बीच कभी कोई दोस्ती नहीं रही पर दुश्मनी भी नहीं थी। कंगना दीपिका के बारे में कुछ अच्छा नहीं सोचतीं। ये पूरा मामला तब शुरु हुआ था जब दीपिका कंगना की फिल्म 'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में नहीं पहुंची और न ही उन्हें विश किया और फिर कंगना भी दीपिका की फिल्म 'पीकू' की पार्टी में नहीं गईं और बस यहां से जो झगड़ा शुरु हुआ वो अभी तक चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें