फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख ने कराई विधु और राजू की फिर से दोस्ती, जल्द शुरू होगी सिस्टम पर सीधे चोट करती ये फिल्म

Thu, 16 Jan 2020 01:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुमार हीरानी, शाहरुख खान, विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : Social Media
मुन्नाभाई सीरीज की अगली फिल्म को लेकर फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजकुमार हीरानी के बीच हुई खटपट निपट गई है। साल भर से एक अच्छी कहानी की तलाश कर रहे शाहरुख खान ने दोनों की दोस्ती फिर से कराई है। संभावना यही बन रही है कि शाहरुख की अगली फिल्म इन्हीं दोनो के साथ बनेगी, फिल्म का ऐलान कभी भी हो सकता है। राजकुमार हीरानी की पिछली फिल्मों की तरह ये फिल्म भी एक सामाजिक व्यंग्य फिल्म (सोशल सटायर) होगी।
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख खान अपनी पिछली फिल्म जीरो के बाद से काफी लो प्रोफाइल चल रहे हैं। वह पिछले साल भर में करीब पचास फिल्मों की कहानियां सुन चुके हैं और कम से कम एक दर्जन निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों की पूरी पटकथाएं सुना चुके हैं। शाहरुख का बड़ा मन था कि वह एक थ्रिलर फिल्म अंधाधुन जैसी करें।
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan
इस बारे में निर्देशक श्रीराम राघवन से उनकी बातचीत भी हुई। लेकिन, दोनों के मन नहीं मिले। श्रीराम ने जब इस फिल्म से अपने हाथ खींचे तो शाहरुख ने एक्शन फिल्म करने का मन बनाया और दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली के साथ काम करने की तैयारी की, लेकिन बात वहां भी बनी नहीं।

4 of 5
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife
शाहरुख के फिल्म प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज से पता चला है कि शाहरुख ने राज कुमार हीरानी की फिल्म के लिए जरूरी तैयारियां करने को अपने स्टाफ से कह दिया है। हीरानी ने इस फिल्म की पटकथा विस्तार से दो तीन बार शाहरुख को सुनाई है और शाहरुख को ये काफी पसंद भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान
फिल्म के निर्माण को लेकर फंसा पेंच भी सुलझ गया है। इस फिल्म का निर्माण अब राज कुमार हीरानी की पिछली सारी फिल्में बनाने वाले विधु विनोद चोपड़ा और शाहरुख की कंपनी मिलकर करेंगी। फिल्म के मुनाफे में राज कुमार हीरानी की भी हिस्सेदारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें