फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए शाहरुख ने की जबरदस्त प्लानिंग, हुआ ऐसा तो होगी छप्परफाड़ कमाई

Wed, 08 Aug 2018 11:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh zero
बॉलीवुड के किंग खान जो भी करते हैं वह हमेशा हटकर होता है। शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग पूरी करने में बिजी है। इस बीच किंग खान की फिल्म 'जीरो' से जुड़ी बड़ी खबर आई है। इस खबर के अनुसार शाहरुख खान ने 'जीरो' को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए ऐसी प्लानिंग की है जिसकी कमाई के सामने बॉलीवुड की कई दिग्गज फिल्में पीछे रह जाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
zero
'जीरो' फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का टीजर शाहरुख खान ने साल 2018 की शुरुआत यानी कि 1 जनवरी को शेयर किया था। इस टीजर को अच्छा रिस्पांस मिला था। टीजर के बाद से किंग खान के फैंस अब ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। 'जीरो' फिल्म को रिलीज होने में अभी 4 महीना बचा है। किंग खान चाहते हैं कि जीरो का प्रमोशन इतना जबरदस्त हो कि कमाई के मामले में यह फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ दे। 
विज्ञापन

3 of 5
zero
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान 'जीरो' फिल्म का प्रमोशन जोरदार करने वाले हैं। किंग खान 'जीरो' फिल्म को न केवल भारत में अलग अलग जगहों पर बल्कि विदेशों में भी प्रमोट करेंगे। खास बात यह है कि फिल्म को प्रमोट करने का उनका अंदाज भी अलग होगा। 

4 of 5
zero
अब आप यह सोच रहे होंगे अलग क्या होगा..तो जनाब हम आपको बता दें शाहरुख खान अपनी इस अदा के लिए जाने जाते हैं। यहां तक कि उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के लोग फैन भी है। 'जीरो' फिल्म में शाहरुख खान के अलावा कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और अभय देओल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट किया है। कुछ दिन पहले कटरीना कैफ का 'जीरो' फिल्म का लुक सामने आया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero
'जीरो' फिल्म में शाहरुख खान बौने बने है। कहा जा रहा है कि इस किरदार के लिए शाहरुख खान ने कड़ी मेहनत की है। खास बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो किया है। फिल्म में शाहरुख के अलावा आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'जीरो' फिल्म के अब तक कुल दो टीजर रिलीज हो चुके हैं। यह फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें