फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए शाहरुख, इस फेमस अमेरिकी शो में आएंगे नजर

Thu, 16 May 2019 01:34 AM IST
अरविंद अरविंद मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Amar Ujala
फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद से ही हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के 'बादशाह' शाहरुख खान इन दिनों किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करना चाह रहे हैं। लेकिन ऐसे में वह पूरी तरह से मीडिया में अपनी इमेज को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Amar Ujala
बीती रात शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। खबर यह है कि वह मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए हैं। शाहरुख न्यू यॉर्क में एक खास अमरीकी शो में हिस्सा लेने के लिए गए हैं। इस शो का नाम है डेविड लेटरमैन शो, जिसके होस्ट मशहूर टेलीविजन होस्ट डेविड लेटरमैन हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Amar Ujala
न्यूयॉर्क के लिए रवाना होते वक्त शाहरुख खान हमेशा की तरह मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। ऊपर से निचे तक शाहरुख काले रंग से ढके हुए दिखे। काले रंग का ट्रैक सूट पहने शाहरुख अपना एयरपोर्ट लुक ऑन प्वॉइंट रख रहे हैं। 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Amar Ujala
अब एयरपोर्ट पर किसी को शाहरुख खान मिल जाएं, उसके लिए यह किसी सपने से कम नहीं है। शाहरुख ने एयरपोर्ट पर अपनी एक फैन के साथ भी तस्वीरें खिंचवाकर फैन का सपना भी पूरा किया। फैन को देख आप अनुमान लगा सकते हैं, कि यह कितनी खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Amar Ujala
बात करें डेविड लेटरमैन के शो की, तो यह शो 16 मई को शूट किया जाएगा। जहां शाहरुख और डेविड लेटरमैन के साथ काफी बड़ी ऑडियंस भी इस शो का हिस्सा होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें