फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के रास्ते पर चल पड़े शाहरुख, जीरो फ्लॉप होने के बाद अब ऐसे कर रहे हैं तैयारी

Tue, 09 Apr 2019 12:48 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan, Shahrukh Khan - फोटो : social media
अपने करियर में हमेशा लीक से हटकर सोच रखने वाले और दूसरे कलाकारों की छोड़ी हुई ऑफबीट फिल्मों को लपक लेने वाले शाहरुख खान इस साल आमिर खान को फॉलो कर रहे हैं। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की रिलीज के बाद जैसे आमिर खान ने महीनों तमाम दिग्गज निर्देशकों से कहानियां सुनीं, कई बड़े प्रोडक्शन हाउस से अगले प्रोजेक्ट के लिए मुलाकातें कीं और आखिर में एक सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म के देसी रीमेक पर आकर टिके, और अब कुछ वैसा ही शाहरुख खान कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan
शाहरुख खान भी आमिर खान की तरह एक के बाद एक वे सारी फिल्में छोड़ते जा रहे हैं, जो उन्होंने फिल्म जीरो की रिलीज के पहले सुनी थीं। साउथ की हिट फिल्म विक्रम वेधा पहले ही उनके हाथों से छिटक चुकी थी। फिर उन्होंने राकेश शर्मा की बायोपिक छोड़ी और अब वह डॉन 3 से भी खुद को अलग कर चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife
विक्रम वेधा को हिंदी में बनाने के लिए पिछले एक साल से हाथ पैर मार रहे निर्माता निर्देशक नीरज पांडे ने अब शाहरुख को अपनी अगली फिल्म गालिब डैंजर ऑफर की है। नीरज इससे पहले आमिर से विक्रम वेधा की रीमेक को लेकर मिले थे। आमिर ने फिल्म करने से मना कर दिया और अब चर्चा ये है कि शाहरुख खान को गालिब डैंजर का प्लॉट बहुत ज्यादा पसंद नहीं आया है।

4 of 5
Aamir Khan Kiran Rao - फोटो : instagram
फिल्म फॉरेस्ट गम्प की रीमेक लाल सिंह चड्ढा करने का अपने जन्मदिन पर ऐलान करने से पहले आमिर खान ने ओशो की बायोपिक, महाभारत और कुछ दूसरी फिल्मों की पटकथाएं सुनी थीं। इनके जरिए आमिर ने इस बात की थाह ली कि मौजूदा निर्देशक उन्हें किस तरह के किरदारों में देखना चाहते हैं। यही क्रम अब शाहरुख फॉलो कर रहे हैं, वह मौजूदा निर्देशकों से मिलकर ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि वे उन्हें किस तरह के किरदारों में बेहतर मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram
इसी सिलसिले में शाहरुख कल्ट थ्रिलर फिल्में बनाने वाले निर्देशक श्रीराम राघवन से भी मिल चुके हैं। शाहरुख के करीबी सूत्र बताते हैं कि इस बीच उन्होंने हॉलीवुड की भी कुछ क्लासिक फिल्में देखी हैं और संभव है कि वह जल्द ही ऐसी ही किसी कल्ट फिल्म के रीमेक में काम करने को हामी भर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें