फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की अगली फिल्म की शूटिंग का निकला मुहूर्त, अगले जन्मदिन से पहले बड़े परदे पर लौटने का वादा

Thu, 05 Nov 2020 11:46 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : File Photo
अभिनेता शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों से वादा किया है कि वह अपने अगले जन्मदिन से पहले बड़े परदे पर लौट आएंगे। और, इस वादे को पूरा करने के लिए वह इसी महीने फिल्म सेट पर लौटने वाले हैं। ये फिल्म होगी निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ बनने जा रही थ्रिलर फिल्म 'पठान'।
विज्ञापन

2 of 5
शहरुख खान - फोटो : Twitter: @iamsrk
अपने जन्मदिन के मौके पर इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रही अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का उत्साहवर्धन करने के लिए शाहरुख दुबई में रहे। अब उनकी टीम आईपीएल के फाइनल की दौड़ से बाहर हो हो चुकी है तो शाहरुख भी क्रिकेट छोड़कर दूसरे कामों के बारे में सोचने लगे हैं। पिछले कई हफ्तों से खबर तैरती रही है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान नजर आएंगे। उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम भी एक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि, दीपिका पादुकोण होंगी फिल्म में शाहरुख की प्रेमिका।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram: @iamsrk, @thejohnabraham
अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक फिल्म ‘पठान’ का पहला शेड्यूल मुंबई में इसी महीने से ही शुरू हो जाएगा। जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की एंट्री फिल्म में अगले साल की जाएगी। पहले शेड्यूल की शुरुआत नवंबर के ही अंत में शुरू होगी। अगले साल जून तक फिल्म की शूटिंग चलेगी और वर्ष 2021 के अंत तक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किसी भी फिल्म की शूटिंग किए हुए शाहरुख खान को दो साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। अंतिम बार उन्होंने वर्ष 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के लिए आनंद एल राय के निर्देशन में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ शूटिंग की थी। हालांकि, इसी बीच उन्होंने दो फिल्मों में कैमियो जरूर किया है। एक अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', जिसमें रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाहरुख इस फिल्म में एक वैज्ञानिक के रूप में नजर आएंगे। वहीं, दूसरा कैमियो शाहरुख ने अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री- द नाम्बी इफेक्ट' में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : फाइल फोटो
बात तो शाहरुख की दो फिल्मों की और चल रही है। एक फिल्म वह राजकुमार हिरानी के साथ करने वाले हैं जो कि प्रवासियों पर आधारित होगी। वहीं, दूसरी फिल्म उनकी एटली के साथ होगी जो कि एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख दोहरा किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इन दोनों ही फिल्मों पर शाहरुख तब कोई फैसला लेंगे जब अपनी फिल्म 'पठान' का काम वह खत्म कर लेंगे। तब तक राजकुमार और एटली अपनी पटकथाओं को और ज्यादा असरदार बनाने में लगे हुए हैं।

पढ़ें: पिता के निधन के बाद ग्लैमरस फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुईं दिव्या अग्रवाल, ऐसे दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें