फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'पठान' से पहले इन फिल्मों में भी शाहरुख ने ट्रेन में किया था एक्शन, फैंस को दिए हिट सीन

Wed, 01 Feb 2023 11:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के किंग खान ने इंडस्ट्री में एंट्री लेते वक्त एक्शन हीरो बनने का सपना देखा था, लेकिन इस मामले में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। फिल्म में आने के बाद वह दर्शकों के बीच रोमांटिक हीरो के रूप में लोकप्रिय हो गए। शाहरुख ने जब पहली बार बॉलीवुड में कदम रखा, तब से लेकर अपनी हालिया फिल्म 'पठान' तक, उन्होंने अपनी फिल्मों के कुछ सीन ट्रेन में शूट किए। आइए एक नजर डालते हैं शाहरुख की उन फिल्मों पर, जिनके ट्रेन के सीन काफी हिट हुए।
 

विज्ञापन

2 of 7
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' - फोटो : social media

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख ने राज का किरदार निभाया था, जिसे सिमरन से प्यार हो जाता है। फिल्म में ट्रेन ने दोनों को अपने प्यार को पाने में मदद की थी। फिल्म में बाऊजी का सीन काफी लोकप्रिय हुआ था, जिन्हें आखिरकार राज और सिमरन के प्यार का एहसास होता है। इस फिल्म में शाहरुख के ट्रेन का सीन काफी लोकप्रिय हुआ था, जिसमें सिमरन ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ती है और राज सिमरन की तरफ अपना हाथ बढ़ाता है। इसके बाद दोनों ट्रेन से अपनी मंजिल की ओर चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Virat-Anushka: एक हफ्ते से उत्तराखंड में हैं विरुष्का, इनके कहने पर पहुंचे दयानंद आश्रम, सैर पर निकले तो...

विज्ञापन

3 of 7
'दिल से' - फोटो : social media

'दिल से' 

फिल्म 'दिल से'  में शाहरुख का पॉपुलर गाना  'छैय्या छैय्या' काफी लोकप्रिय हुआ था,। यह गाना शाहरुख और मलाइका ने ट्रेन के ऊपर फिल्माया था। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी थी। आज भी यह गाना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस गाने में मलाइका ने अपने लुभावने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया था। यह गाना चलती ट्रेन पर शूट किया गया था, जिसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था।


यह भी पढ़ें:  'बायकॉट ट्रेंड' पर तंज कसते नजर आए वरुण धवन, बोले- हम इसे महत्व क्यों दें?


 

4 of 7
'कुछ कुछ होता है' - फोटो : social media

'कुछ कुछ होता है'

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में ट्रेन का एक सीन है, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। यहां राहुल उर्फ शाहरुख अंजलि से कॉलेज और उन्हें न छोड़ने की रिक्वेस्ट करते हैं। अंजलि की ट्रेन चलने लगती है और उनका लाल दुपट्टा राहुल के हाथों पर उड़कर आ जाता है। 

यह भी पढ़ें: Gumraah: मृणाल-आदित्य की ‘गुमराह’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म


 
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म रावन - फोटो : social media

 'रा-वन'

शाहरुख की फिल्म 'रा-वन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन दर्शकों के बीच शाहरुख का क्रेज बरकरार था। शाहरुख की फिल्मों में सीक्वेंस शूट करने के लिए असली ट्रेन का इस्तेमाल किया जाता है। इस फिल्म में शाहरुख ने ट्रेन के ऊपर स्पाइडर-मैन जैसे स्टंट किया था, जिसे देखकर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी। शाहरुख की फिल्म में ट्रेन का यह सीन काफी लोकप्रिय हुआ था।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ आनंद ने की शाहरुख की दिल खोलकर तारीफ, बोले- एक जिम्मेदारी है उन्हें डायरेक्ट करना

विज्ञापन

6 of 7
'चेन्नई एक्सप्रेस' - फोटो : social media

'चेन्नई एक्सप्रेस'

फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' एक तमिल लड़की मीनम्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उत्तर भारतीय लड़के राहुल से प्यार हो जाता है। राहुल अपने दिवंगत दादा की अस्थियों को लेकर मुंबई से चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होता है। फिल्म का फर्स्ट हाफ सीन ट्रेन में ही दिखाया जाता है। इस फिल्म ने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ रुलाया भी था।

यह भी पढ़ें: Virat-Anushka: ऋषिकेश के आश्रम में अनुष्ठान में शामिल हुए विरुष्का, भंडारा कर संतों को कराया भोजन, तस्वीरें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म पठान - फोटो : social media

'पठान'

बॉलीवुड के किंग खान ने 'पठान' में अपने एक्शन स्टंट से पर्दे पर आग लगा दी। इस फिल्म का एक दृश्य काफी लोकप्रिय हुआ, जब 'पठान' खतरे में था, तो टाइगर ने हाथ बढ़ाकर उसे बचाया। चार साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों सितारों को बड़े पर्दे पर देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस सीन में ट्रेन के ऊपर शाहरुख गुंडों से लड़ते हैं और हेलीकॉप्टरों को नीचे गिराते हैं। यह सीन दर्शकों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें: 'द रोमांटिक्स' का ट्रेलर जारी, पहली बार पिता को कैमरे पर सलाम करते नजर आएंगे आदित्य चोपड़ा


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें