फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: शाहरुख खान को पीटकर बुरे फंसे थे गुलशन ग्रोवर, एक दिन के लिए रद्द हो गया था वीजा

Sun, 21 Nov 2021 12:46 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, गुलशन ग्रोवर - फोटो : Social Media
शाहरुख खान न सिर्फ बॉलीवुड के किंग खान है बल्कि वो विदेशो में भी लोगों के दिलों पर खूब राज करते हैं। उन्होंने अपने अभिनय से हर किसी का दिल खूब जीता है। शाहरुख खान के प्रशंसक उनके मुसीबत का समय हो या फिर उनकी खुशी हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं और ऐसा ही एक नमूना देखने को मिला बॉलीवुड के बैडमैन कहे जाने वाले गुलशन ग्रोवर को। इस बात का खुलासा खुद गुलशन ग्रोवर ने एक मीडिया बातचीत के दौरान किया था। उन्होंने बताया था शाहरुख की वजह से उन्होंने अपना एक दिन का वीजा गंवा दिया था।

शाहरुख खान की पिटाई की थी

गुलशन ग्रोवर ने अब तक कई फिल्मों में विलन की भूमिका निभाई है। एक फिल्म के दौरान उन्होंने सीन शूट करते हुए शाहरुख खान की पिटाई तक कर दी थी। लेकिन उनका ये सीन लोगों को इतना असल लगा कि शाहरुख खान को ऑन-स्क्रीन पीटने का खामियाजा भुगतना पड़ा। गुलशन ग्रोवर एक शो में पहुंचे थे जहां उन्होंने इस किस्से के बारे में साझा किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
मोरक्को का सिंगल डे वीजा गवा दिया था

दरअसल गुलशन ग्रोवर ने जब शाहरुख खान के साथ शूट किए गए इस किस्से का खुलासा किया तो वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। गुलशन ग्रोवर ने बताया कि शाहरुख खान को पीटने का उन्हें बहुत बड़ा भुगतान करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘शाहरुख खान को पीटने के लिए उन्होंने सिंगल डे का अपना वीजा गंवा दिया था। दरअसल एक इंटेरनेशनल ट्रिप के लिए गुलशन ग्रोवर को सिंगल डे का वीजा चाहिए था। लेकिन इस सीन के बाद उनका वीजा रद्द हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
महिला अधिकारियों ने वीजा देने से कर दिया था इनकार

गुलशन ग्रोवर ने खुलासा करते हुए बताया कि वो कुछ महिला अधिकारी के पास गए और उन्होंने उनसे एक दिन का वीजा देने के लिए पूछा। गुलशन ग्रोवर ने अधिकारियों से कहा कि मैं वहां जाना चाहता हूं, मेरी शाम की फ्लाइट है। लेकिन एक महिला अधिकारी ने मेरी तरफ देखा और कहा, ‘मैं तुम्हें वीजा नहीं दूंगी’।

4 of 5
गुलशन ग्रोवर
महिला ने कहा तुमने शाहरुख को मारा

गुलशन ग्रोवर ने खुलासा करते हुए बताया कि जब महिला ने उन्हें वीजा देने से इनकार किया तो वो पूरी तरह से हैरान रह गए और जब उन्होंने महिला अधिकारी से इसका कारण पूछा तो उन्होंने उन्हें जवाब देते हुए कहा, ‘आपने फिल्म में शाहरुख खान को मारा था। आप मुझे पसंद नहीं हो’। हालांकि मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि शाहरुख मेरे भाई हैं और वो फिल्म का एक सीन था मैंने उन्हें असल जिंदगी में नहीं पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख को बहुत प्यार करती हैं मोरक्को की लड़कियां

गुलशन ग्रोवर ने बताया कि मोरक्को की लड़कियां शाहरुख की और बॉलीवुड फिल्मों की बहुत दीवानी हैं। गुलशन ग्रोवर ने अधिकतर फिल्मों में विलन की भूमिका निभाई है और उस रूप में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है। गुलशन ग्रोवर ने अमरीश पुरी, प्राण, अमजद खान और अजीत को अपनी प्रेरणा मानते थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें