फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की 'मैं हूं ना' फिल्म को 15 साल पूरे, सीक्वल पर फराह ने दिया ये जवाब

Wed, 01 May 2019 07:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Main Hoon Na poster and Farah Khan - फोटो : file photo
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'मैं हू ना' को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म की ना केवल कहानी बल्कि गाने भी लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे। फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुए 15 साल पूरे किए हैं। ऐसे में फिल्म के सीक्वल को लेकर फिल्म की डायरेक्टर ने बड़ा बयान दिया है। फराह ने कहा फिल्म की सीक्वल पूरी तरह से शाहरुख खान पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

2 of 5
Farah Khan - फोटो : file photo
फराह खान ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा- 'मैं प्रार्थना करती हूं कि मैं हूं ना का सीक्वल बने। मेरे पास अच्छा आइडिया भी है। यह सब शाहरुख पर निर्भर करता है। अगर वह सोचते हैं कि उन्हें यह फिल्म करनी चाहिए तो हम इसे शुरू कर पाएंगे।' 
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan and Farah - फोटो : file photo
शाहरुख खान और फराह खान एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसमें 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' फिल्म शामिल है। ऐसे में यह देखना होगा कि शाहरुख और फराह इस फिल्म का सीक्वल बनाते हैं या फिर नहीं। मैं हूं ना फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुष्मिता सेन, जायद खान और अमृता राव थे। 

4 of 5
Main Hoon Na - फोटो : file photo
शाहरुख खान की हाल ही में जीरो फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पत्नी गौरी (Gauri Khan) के साथ वोट डालने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan with abram - फोटो : twitter
शाहरुख के साथ उनका बेटा अबराम भी नजर आया। शाहरुख ने अबराम (Abram) को गोद में ले रखा था। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में शाहरुख खान और गौरी अबराम का ध्यान रखते हुए नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें