फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ी शाहरुख को इतनी महंगी पड़ती है मन्नत, चाहे हर महीने बसा लें 'जन्नत'

Fri, 02 Nov 2018 06:39 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan - फोटो : File Photo
बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान की हर बात निराली है, रोमांस का यह बादशाह अपने बंगले की बिजली का बिल कितना भरता है, ये जानकर आप चौंक जाएंगे। फोर्ब्स मैग्जीन के मुताबिक 2017 में शाहरुख की नेट वर्थ 279 करोड़ रुपये थी। हालांकि, शाहरुख इस साल फोर्ब्स के सबसे ज्यादा कमाई वाले टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट से बाहर थे। 
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : amar ujala
फिल्मों के अलावा किंग खान की कई कंपनियां, प्रोजेक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और वेंचर हैं जिनके बल पर वह यदि एक्टिंग करना छोड़ भी दें, तब भी अरबपति बने रहेंगे। शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की 200 करोड़ नेट वर्थ है। यही नहीं, शाहरुख की वीएफएक्स कंपनी रेड चिलीज वीएफएक्स भारत की सबसे बड़ी वीएफएक्स कंपनी है। 
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan at Mannat - फोटो : amar ujala
शाहरुख ने 2007 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम खरीदी थी। ये टीम आईपीएल में सबसे अधिक प्रॉफिट कमाने वाली कंपनी है। शाहरुख के पास मुंबई, लंदन और दुबई में घर और कुछ जमीने हैं, जिनको वो कमर्शियल इस्तेमाल के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार अपने बंगले मन्नत का हर महीने 43 लाख रुपये का बिजली का बिल भरते हैं। 

4 of 5
shahrukh khan - फोटो : file photo
उनके पास 10 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के ब्रांड एंबेसडर हैं। इन विज्ञापनों से उनकी सालाना कमाई 100 करोड़ रुपये है। भारत में किडजेनिया को लाने का श्रेय भी शाहरुख को जाता है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे शहरों में किडजेनिया के पार्क खुले हुए हैं। शाहरुख इस वेंचर के लगभग 26 फीसदी के हिस्सेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan cars - फोटो : file photo
गौरी को केक खिलाकर मनाया जन्मदिन: शाहरुख खान ने 2 नवंबर को परिवार और दोस्तों के संग अपना 53वां बर्थडे मनाया। किंग खान ने बृहस्पतिवार को देर रात में अपने बर्थडे के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं। एक तस्वीर में वह पत्नी गौरी खान को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को शाहरुख के करीबी दोस्त फिल्मकार करन जौहर ने खींची है। तस्वीर के साथ करन ने कैप्शन में लिखा- 'हैपी बर्थडे भाई'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें