darr
- फोटो : file photo
शाहरुख खान ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने हीरो के अलावा बड़े पर्दे पर विलेन का किरदार भी निभाया। शाहरुख ने 1992 में दीवाना फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में इन्होंने सकारात्मक भूमिका निभाई थी। इसके बाद शाहरुख ने 'डर' , 'बाजीगर' , 'अंजाम' कई फिल्में की। शाहरुख के अभिनय को देख लोग भी खौफ में आ गए थे। इन सभी फिल्मों में इन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। जिसके बाद उन्हें पहचान मिली और आज उन्हें बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है।