फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बच्चे के कायल हुए गुरु रंधावा, म्यूजिक वीडियो में करना चाहते हैं कास्ट, ये है वजह

Sat, 25 Jan 2020 04:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरु रंधावा - फोटो : Social Media
इंटरनेट एक जैसी चीज है जो रातों रात किसी की भी किस्मत चमका सकती है। एक रात में ही इंटरनेट और सोशल मीडिया किसी को भी स्टार बना सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियोज को कई लोग देखते हैं। कई लोग पसंद करते हैं कई लोग नापसंद भी करते हैं। कई बार इसी वजह से किसी भी आम व्यक्ति को बड़ा ब्रेक भी मिल जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
badshah guru randhawa
अब एक वायरल वीडियो की वजह से एक छोटे से बच्चे को बड़ा ब्रेक मिलने वाला है। बच्चे का डांस वीडियो वायरल हुआ है। बच्चा जिस गाने पर डांस कर रहा है वो गाना गुरु रंधावा का है। इस बच्चे को ब्रेक देने के लिए भी गुरु रंधावा ही कह रहे हैं। वीडियो में बच्चे के डांस मूव्य देखते ही बन रहे हैं। गुरु रंधावा भी ये वीडियो देख बच्चे के कायल हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Guru Randhawa - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा डांस कर रहा है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में बच्चा 'हाई रेटेड गबरू', 'लगदी लाहौर दी या' जैसे गाने इंडस्ट्री को देने वाले सिंगर गुरु रंधावा के गाने पर डांस कर रहा है। इस वीडियो को खुद गुरु रंधावा ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
 

4 of 5
guru randhawa - फोटो : social media
गुरु रंधावा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ गुरु रंधावा ने लिखा है, 'इसे देखने और बढ़ावा देने की जरूरत है। क्या प्रतिभा है, मेरा गाना चुनने के लिए और डांस दिखाने के लिए आपका धन्यवाद। इनसे मिलना पसंद करूंगा और अपने म्यूजिक वीडियो में फीचर करना भी पसंद करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Guru Randhawa - फोटो : amar ujala, mumbai
गौरतलब है कि गुरु रंधावा ने इंडस्ट्री को 'हाई रेटेड गबरू', 'लगदी लाहौर दी या', 'पटोला' जैसे गाने इंडस्ट्री को दिए हैं। गुरु रंधावा की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। हाल ही में गुरु रंधावा का सॉन्ग 'लगदी लाहौर दी या' को दोबारा रीक्रिएट किया गया है। ये गाना फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के लिए रीक्रिएट किया गया है। इसे भी गुरु रंधावा ने ही गाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें