फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: बर्थडे से एक दिन पहले शाहरुख को लगा झटका, ट्रैफिक पुलिस ने उठाई किंग खान की कार

Wed, 02 Nov 2022 09:30 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके साथ-साथ देश-विदेश में फैले उनके फैंस भी उनके जन्मदिन के जश्न को दोगुना करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान के बर्थडे के इस जश्न से पहले बीती रात कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। दरअसल, बादशाह की मर्सिडीज बेंज को ट्रैफिक पुलिस ने उठा लिया है। ऐसे में इसका वीडियो धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : Social media
शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न की तैयारियों के बीच कल रात सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया था। इस वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था क्योंकि यह शाहरुख खान से जुड़ा था। लोकप्रिय सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में शाहरुख की शानदार मर्सिडीज बेंज कार को टोइंग वैन खींचकर ले जा रही है। गौरतलब है, इस एस-क्लास कार की कीमत लगभग 1.59 करोड़ रुपये है।
Shahrukh Khan: शाहरुख खान का इन दो सुपरस्टार्स के साथ रह चुका है छत्तीस का आंकड़ा, फिर वर्षों बाद ऐसे हुआ मिलन
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : Social media
कार का वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया था, जिसे देखकर फैंस लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। फैंस अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सर्विसिंग के लिए ले गए होगें।' एक अन्य ने माना कि इसे मुंबई ट्रैफिक पुलिस द्वारा उठाया गया है और लिखा, 'नियम सभी के लिए समान हैं।'  
Salman Khan: सलमान को मिली Y+ सिक्योरिटी का खर्च कौन उठाएगा, भाईजान को किसने मुहैया कराई सुरक्षा? जानें सबकुछ
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
जहां कल यह वीडियो वायरल हो रहा था, वहीं आज शाहरुख खान का दीदार करने के लिए मन्नत के बाहर इक्ट्ठा हुए उनके फैंस का भी है। अपने फैंस से मिलने शाहरुख अपनेघर के बाहर पहुंचें, जिन्हें देख प्रशंसक काफी खुश नजर आ रहे थे।  बता दें कि इस दौरान शाहरुख खान ब्लैक टीशर्ट और लोअर पहना हुआ था। वहीं, उनके साथ बाहर आए उनके छोटे बेटे अबराम भी मौजूद थे, जो काफी क्यूट दिख रहे थे।
जन्मदिन पर मन्नत के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, शाहरुख खान का दीदार होते ही मना दिवाली जैसा जश्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें