फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के इस मंच पर बिग बी को पछाड़ा, दुनिया ने माना लोहा

Thu, 01 Feb 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी का मुकाबला करना किसी के भी बस की बात नहीं है। इन दोनों ही सेलेब्रिटी को सोशल मीडिया पर फैंस का सबसे ज्यादा प्यार मिलता है लेकिन हाल ही में किंग खान की बढ़ती फैन फॉलोइंग ने बिग बी को ट्विटर पर पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Amitabh Bachchan
शाहरुख और अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यह दोनों अक्सर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं जिसे देखकर उनके फैंस हमेशा ही उनसे अपना जुड़ाव महसूस करते हैं। लेकिन हाल ही में शाहरुख की फैन फालोइंग ने बिग बी को मात दे दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
shahrukh khan
जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन की ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 32897991 मिलियन है जबकि शाहरुख खान के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 32933940 पहुंच गई है। इस बढ़ी संख्या के बाद किंग खान का ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड एक्टर की लिस्ट में शुमार हो गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
Amitabh Bachchan
हालांकि बीते कुछ दिनों से इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन पहले स्थान पर काबिज थे। ऐसा इसलिए क्योंकि वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ चीजें रोजाना पोस्ट करते रहते थे। चाहे फिर वह उनके परिवार की तस्वीरें हो या फिर किसी एक्टर को जन्मदिन की बधाई देना। हालांकि बिग बी के मुकाबले शाहरुख इतने एक्टिव नहीं रहते लेकिन अबराम के पोस्ट किए वीडियो ने लोगों का ध्यान ज्यादा केन्द्रित किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें