बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘पठान’ एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रही है। शाहरुख खान का क्रेज उनके फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म को रिलीज हुए दस दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की कमाई ने बायकॉट गैंग को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। पठान सिर्फ 10 दिन में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।